जन योजना अभियान 2021

  • 02 Nov 2021

केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 30 सितंबर, 2021 को ‘जन योजना अभियान 2021- सबकी योजना सबका विकास’ और ‘वाइब्रेंट ग्राम सभा डैशबोर्ड’ का शुभारम्भ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: जन योजना अभियान के तहत पंचायतों की विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया में सभी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • अभियान के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पंचायत विकास योजनाओं को तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  • देश में ग्राम पंचायतों की संख्या को देखते हुए यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला आदि समाज के कमजोर वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
  • ग्राम पंचायत कार्यालय में सभी कार्यक्रमों का जनसूचना अभियान चलेगा। संरचित ग्राम सभा की बैठकें 2 अक्टूबर, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक आयोजित होंगी।
  • पंचायत विकास योजना का उद्देश्य प्रभावी ग्राम सभा में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और स्वयं-सहायता समूह वाली महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है।