फोर्ब्स 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची 2021

  • 02 Nov 2021

7 अक्टूबर, 2021 को फोर्ब्स पत्रिका की ‘100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची- 2021’ जारी की गई।

(Image Sourcehttps://www.forbes.com/ & https://www.forbesindia.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: 92.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 2008 के बाद से लगातार 14वें वर्षमुकेश अंबानी देश के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

  • अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के 59 वर्षीय गौतम अदानी, 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 18 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर‚ जबकि समग्र सूची में 7वें स्थान पर हैं।
  • फोर्ब्स अमीर भारतीयों की सूची 2021 के अनुसार, भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों, जिनकी नेट वर्थ अब 775 बिलियन डॉलर है, ने महामारी के दूसरे वर्ष में अपनी संचयी संपत्ति में 50% की वृद्धि की।

फोर्ब्स सूची में शामिल शीर्ष 10 सबसे अमीर भारतीय

  1. मुकेश अंबानी (92.7 बिलियन डॉलर)
  2. गौतम अडानी (74.8 बिलियन डॉलर)
  3. 3शिव नादर (31 बिलियन डॉलर)
  4. राधाकिशन दमानी (29.4 बिलियन डॉलर)
  5. साइरस पूनावाला (19 बिलियन डॉलर)
  6. लक्ष्मी मित्तल (18.8 बिलियन डॉलर)
  7. सावित्री जिंदल (18 बिलियन डॉलर)
  8. उदय कोटक (16.5 बिलियन डॉलर)
  9. पल्लोनजी मिस्त्री (16.4 बिलियन डॉलर)
  10. कुमार बिड़ला (15.8 बिलियन डॉलर)