प्रख्यात क्रिकेट प्रशिक्षक तारक सिन्हा का निधन

  • 02 Dec 2021

प्रख्यात क्रिकेट प्रशिक्षक (कोच) और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तारक सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद 6 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।

(Image Source: https://timesofindia.indiatimes.com/)

  • उन्होंने देश के कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया, जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया।
  • तारक सिन्हा ने मनोज प्रभाकर, रमन लांबा, अजय शर्मा, अतुल वासन, सुरिंदर खन्ना, संजीव शर्मा, आकाश चोपड़ा, अंजुम चोपड़ा, रुमेली धर, आशीष नेहरा, शिखर धवन और ऋषभ पंत सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया।
  • तारक सिन्हा, सॉनेट क्रिकेट क्लब, दिल्ली के संस्थापक थे। देश प्रेम आजाद, गुरचरण सिंह, रमाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा के बाद सिन्हा द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले पांचवें क्रिकेट प्रशिक्षक थे।