भारत को राष्ट्रीय आपदा पूल की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

  • 02 Dec 2021

नवंबर 2021 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिपोर्ट में दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रवण देशों (disaster-prone countries) में से एक भारत के लिए एक ‘राष्ट्रीय आपदा पूल’ बनाने का आह्वान किया गया है।

  • भारत 1900 से प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है, जिसे 756 प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, तूफान, भूकंप, बाढ़, सूखा आदि का सामना करना पड़ा है।
  • 1900-2000 के दौरान 402 आपदाएँ और 2001-21 के दौरान 354 आपदाएँ आई।
  • 1991 और 2021 के बीच, देश में कुल नुकसान का लगभग 8% ही कवर किया गया है।
  • 1900 के बाद से, भारत को 144 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। बाढ़ से सर्वाधिक 86.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ जबकि उसके बाद तूफान से 44.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।