अटल सुरंग 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग

  • 28 Feb 2022

  • 9 फरवरी, 2022 को नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समारोह के दौरान अटल सुरंग को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा '10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में मान्यता दी गई।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: सीमा सड़क संगठन (डीजीबीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाले इस उत्कृष्ट इंजीनियरिंग के निर्माण में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की शानदार उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।
  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके, एक ऐसा संगठन है, जो मान्यता प्राप्त प्रमाणीकरण के साथ दुनिया भर में असाधारण रिकॉर्ड को सूचीबद्ध और सत्यापित करता है।
  • अटल सुरंग: इसे 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
  • 9.02 किमी लंबी, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, अटल सुरंग 'रोहतांग दर्रे' से होकर गुजरती है, जिसका निर्माण मनाली-लेह राजमार्ग पर अत्यंत कठिन इलाके में ठंड के तापमान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया था।
  • सुरंग के निर्माण से पहले, राजमार्ग छ: महीने के लिए सर्दियों के मौसम में बंद रहा करता था।