यू. वी. स्वामीनाथ अय्यर जयंती

  • 28 Feb 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी, 2022 को यू. वी. स्वामीनाथ अय्यर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

(Image Source: https://en.wikipedia.org/wiki/U._V._Swaminatha_Iyer)

  • उत्तमाधानपुरम वेंकटसुब्बैयर स्वामीनाथ अय्यर (19 फरवरी 1855 - 28 अप्रैल 1942) एक तमिल विद्वान और शोधकर्ता थे।
  • उन्होंने शास्त्रीय तमिल साहित्य के लंबे समय से भूले-बिसरे कार्यों को प्रकाश में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • पांच दशकों में उनके विलक्षण प्रयासों से तमिल में प्रमुख साहित्यिक कार्यों को प्रकाश में लाया गया।
  • अय्यर ने शास्त्रीय तमिल साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर 90 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कीं, और 3,000 से अधिक पत्र पांडुलिपियों, ताम्रपत्र पांडुलिपियों का संग्रह किया था।
  • उन्हें प्यार से 'तमिल तात' (Tamil Thatha) (शाब्दिक रूप से, तमिल दादा) कहा जाता है।