टेक्सटाइल एक्सप्रेस

  • 28 Feb 2022

फरवरी 2022 में पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने 100वीं ‘टेक्सटाइल एक्सप्रेस’ (Textile Express) का संचालन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने चल्थान (सूरत क्षेत्र) से संकरैल (खड़गपुर डिवीजन, दक्षिण पूर्व रेलवे) तक 100वीं टेक्सटाइल एक्सप्रेस ट्रेन लदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

  • रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश द्वारा ऐसी पहली टेक्सटाइल पार्सल ट्रेन को सितंबर 2021 में उधना (सूरत) से रवाना किया गया था।
  • पांच महीने के भीतर इस उपलब्धि को हासिल करना सूरत के कपड़ा सेक्टर के भारतीय रेलवे में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
  • प्रमुख गंतव्य स्थलों में दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में संकरैल, शालीमार और साथ ही पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में दानापुर और नारायणपुर शामिल हैं।
  • टेक्सटाइल एक्सप्रेस ने रेलवे के लिए कुल 10.2 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।