वंदे भारतम का सिग्नेचर ट्यून जारी

  • 28 Feb 2022

22 फरवरी 2022 को संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा 'वंदे भारतम' के लिए सिग्नेचर ट्यून (धुन) ( signature tune) जारी की गई।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • इसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'एकम भारतम' नामक कार्यक्रम में जारी किया गया।
  • यह सिग्नेचर ट्यून ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष द्वारा रचित है।
  • राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के लिए राजपथ, नई दिल्ली में प्रस्तुत संस्कृति मंत्रालय के वंदे भारतम, नृत्य उत्सव के लिए 'वंदे भारतम' गीत की रचना की गई थी।
  • रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के दौरान संस्कृति मंत्रालय के अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देते हुए विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया।