मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

  • 29 Mar 2022

संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, कनाडा और जापान संयुक्त रूप से रूस के 'सबसे पसंदीदा राष्ट्र' यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन (most favoured nation) के दर्जे को रद्द करने की योजना बना रहे हैं।

  • विश्व व्यापार संगठन के 164 सदस्य अन्य सदस्यों के साथ समान व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे सभी एक-दूसरे के सबसे कम टैरिफ, उच्चतम आयात कोटा और वस्तुओं और सेवाओं के लिए सबसे कम व्यापार बाधाओं से लाभान्वित हो सकें। गैर-भेदभाव के इस सिद्धांत को मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) व्यवहार के रूप में जाना जाता है।
  • मोस्ट फेवर्ड नेशन के कुछ अपवाद हैं, जैसे कि जब सदस्य द्विपक्षीय व्यापार समझौते करते हैं या जब सदस्य विकासशील देशों को अपने बाजारों में विशेष पहुंच प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए- विकासशील देशों के लिए तरजीही व्यवस्था।
  • एमएफएन को निलंबित करने के लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि सदस्य ऐसा करने पर विश्व व्यापार संगठन को सूचित करने के लिए बाध्य हैं या नहीं।
  • रूस के एमएफएन दर्जे को रद्द करने से एक मजबूत संकेत जाता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी रूस को किसी भी तरह से आर्थिक भागीदार नहीं मानते हैं, लेकिन यह अपने आप में व्यापार के लिए शर्तों को नहीं बदलता है।
  • भारत ने 2019 में पाकिस्तान के एक इस्लामिक समूह के आत्मघाती हमले में 40 पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद पाकिस्तान के मोस्ट फेवर्ड नेशन दर्जे को निलंबित कर दिया था।