भारत ने किया 400 अरब डॉलर के वार्षिक निर्यात लक्ष्य को पार

  • 29 Mar 2022

भारत ने एक वित्तीय वर्ष में पहली बार 400 अरब डॉलर की वस्तुओं के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रच दिया है।

(Image Source: https://twitter.com/mygovindia/)

महत्वपूर्ण तथ्य: वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वार्षिक वस्तु निर्यात पहली बार 22 मार्च तक 400 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।

  • निर्यात ने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर की तुलना में 37% की वृद्धि दर्ज की है।
  • इसके अलावा 2021-22 में निर्यात ने वित्त वर्ष 2018-19 में 330 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर से 21% की वृद्धि दर्ज की है।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि न तो कोविड-19 महामारी और न ही यूक्रेन संकट के बाद की वैश्विक अनिश्चितताओं ने भारत की निर्यात लक्ष्यों तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित किया है।
  • निर्यात में वृद्धि से कई व्यापार भागीदारों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत में भारत की स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
  • "चावल, समुद्री उत्पाद, गेहूं, मसाले और चीनी" के निर्यात की मदद से कृषि क्षेत्र ने भी 2021-22 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज किया है।