मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में केरल अव्वल

  • 29 Mar 2022

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के मामले में केरल एक बार फिर से शीर्ष राज्य बनकर उभरा है।

(Image Source: https://epaper.thehindu.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: केरल ने देश में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 30 (प्रति एक लाख जीवित जन्म) दर्ज किया है।

  • भारत के महापंजीयक द्वारा जारी भारत में मातृ मृत्यु (2017-19) पर नवीनतम प्रतिदर्श पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) विशेष बुलेटिन के अनुसार, केरल के MMR में 12 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
  • पिछले एसआरएस बुलेटिन (2015-17) में राज्य का MMR 42 (बाद में इसे 43 पर समायोजित किया गया) था। केरल राष्ट्रीय स्तर के MMR 103 से काफी आगे है।
  • एक अन्य राज्य महाराष्ट्र ने भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसका MMR 55 से घटकर 38 हो गया है।
  • केरल ने 2020 में ही MMR के संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पहले ही हासिल कर लिया है।
  • केरल ने 2012-13 में एनआईसीई इंटरनेशनल और विशेषज्ञों के साथ साझेदारी में प्रसूति देखभाल में गुणवत्ता मानकों को विकसित किया, जो मातृ मृत्यु के सामान्य कारणों के प्रबंधन पर केंद्रित है - प्रसवोत्तर रक्तस्राव, गर्भावस्था से प्रेरित उच्च रक्तचाप, सेप्सिस।