सामयिक - 03 August 2026

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ


2 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan) का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संगठित करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण को बढ़ावा देना है।
  • अवधि: यह अभियान100 सप्ताह तक चलेगा तथा प्रत्येक रविवार विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
  • गतिविधियाँ: अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्यान सत्र, योग तथा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएँगे, जिससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
  • पृष्ठभूमि: इस पहल की शुरुआतकाशी में एक पायलट परियोजना के रूप में हुई थी, जिसे अब काशी घोषणाके अंतर्गत 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों एवं अनेक गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से पूरे देश में विस्तारित किया गया है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

PM-KISAN योजना का वर्ष 2031 तक विस्तार


31 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026–27 से 2030–31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: पात्र किसान परिवारों कोप्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सुनिश्चित आय सहायता प्रदान कर कृषि एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग देना।
  • लाभ: पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं।
  • कार्यान्वयन: योजना का संचालनआधार आधारित प्रमाणीकरण एवं डिजिटल लाभार्थी सत्यापन पर आधारित तकनीक-संचालित DBT प्रणाली के माध्यम से किया जाता है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने संशोधित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी


31 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए संशोधित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना को ₹36,441 करोड़ के संयुक्त परिव्यय के साथ मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • खेल पारिस्थितिक तंत्र: योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOEs), खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र (KICoEs), SAI प्रशिक्षण केंद्र (STCs), खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमियाँ (KIAAs), खेलो इंडिया केंद्र (KICs) तथा सशस्त्र बलों कीयुवा खेल कंपनियों (YSCs) को सुदृढ़ किया जाएगा।
  • नई पहलें: प्रतिभाओं की प्रारंभिक पहचान एवं विद्यालयी शिक्षा के साथ खेलों के एकीकरण के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (KIFS) तथा खेलो इंडिया उत्कृष्ट विद्यालय (KIUV) स्थापित किए जाएंगे।
  • उभरते खिलाड़ी: वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं दीर्घकालिक मार्गदर्शन के माध्यम से खिलाड़ियों के विकास हेतु इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स (E-KIA) नामक नई श्रेणी शुरू की गई है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

नौसेना द्वारा अंतिम डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट का जलावतरण


1 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना ने पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) परियोजना के पाँचवें एवं अंतिम पोत DSC A24 का जलावतरण किया।

मुख्य बिंदु

  • परियोजना: DSC A24 इस परियोजना का पाँचवाँ एवं अंतिम डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट है। इसका जलावतरण वाइस एडमिरलगुरचरण सिंह, चीफ ऑफ पर्सनल की उपस्थिति में किया गया।
  • निर्माण: इन पोतों का डिजाइन एवं निर्माण एम/एस टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) द्वारा कोलकाता शिपयार्ड में किया जा रहा है।
  • विशेषताएँ: इन पोतों मेंकैटामरान-हुल डिज़ाइनतथा लगभग 300–400 टन विस्थापन क्षमता है, जिससे अधिक स्थिरता, बड़ा डेक क्षेत्र एवं बेहतर समुद्री संचालन क्षमता प्राप्त होती है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को किस अवधि तक जारी रखने की मंजूरी दी है? -- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-KISAN योजना को वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है
 केंद्र सरकार द्वारा संशोधित खेलो इंडिया योजना एवं राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना के लिए कितनी अवधि तथा कितने संयुक्त वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी गई है?  -- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए संशोधित खेलो इंडिया योजना एवं राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना हेतु ₹36,441 करोड़ के संयुक्त वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है
 हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैसूरु में उद्घाटित ‘विवेक स्मारक’ की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य क्या है? -- इस केंद्र की स्थापना युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के आधार पर राष्ट्रसेवा, सामाजिक कल्याण, नेतृत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है
 राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में कौन-सा स्थान प्राप्त किया? -- भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत एवं 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 की समग्र पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें