सामयिक - 27 July 2026
परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन
26 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रौद्योगिकी-संचालित बनाने के लिए उच्चस्तरीय कार्यबल (High-Powered Task Force) के गठन की घोषणा की।
मुख्य बिंदु
- अध्यक्ष: इस कार्यबल की अध्यक्षता नंदन नीलेकणि, प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक, करेंगे।
- सदस्य: कार्यबल में तपन डेका (पूर्व IB निदेशक), एस. सोमनाथ (पूर्व इसरो अध्यक्ष), वी. कामकोटि (निदेशक, IIT मद्रास), अनीता करवाल (पूर्व शिक्षा सचिव) तथा अमृत लाल मीणा (लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ) शामिल हैं।
- उद्देश्य: प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग एवं संस्थागत सुधारों के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव देना।
- सरकारी पहल: कार्यबल की सिफारिशों के आधार पर सरकार भविष्य की परीक्षाओं की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधार लागू करेगी।
| भारत की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाल ही में गठित उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है? -- इस उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है |
| हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ का बौद्ध धर्म के इतिहास में क्या महत्व है? -- सारनाथ वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था तथा यहीं से बौद्ध संघ के प्रसार का आरंभ हुआ |
| हाल ही में प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार किस नेता का स्थान लेते हुए संभाला? -- उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिनका इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 75(2) के तहत स्वीकार किया |
| हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी के AI होलोबॉक्स का मुख्य उद्देश्य क्या है? -- इसका उद्देश्य आगंतुकों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, नेतृत्व और विरासत का इंटरैक्टिव एवं इमर्सिव अनुभव उपलब्ध कराना है |
| हाल ही में फ्रांस और स्पेन में भीषण वनाग्नि की प्रमुख वजह क्या रही? -- लंबे समय से जारी हीटवेव और सूखे के कारण यूरोप के कई हिस्सों में वनाग्नि की घटनाएँ गंभीर हो गईं |
| हाल ही में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई 'डिजिटल स्क्वायर' पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है? -- इसका उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा को एकीकृत करना तथा विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ बनाना है |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें


