सामयिक

खेल समाचार :

आधव अर्जुन भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष चुने गये

तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन (टीएनबीए) के अध्यक्ष आधव अर्जुन को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) का अध्यक्ष चुना गया है।

  • आधव ने वर्तमान अध्यक्ष के गोविंदराज को हराया।
  • मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल को बीएफआई का महासचिव चुना गया।

भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (बीएफआई):- इसकी स्थापना 1950 में हुई थी और यह भारत में बास्केटबॉल के लिए शासी निकाय है। यह अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (FIBA) एशिया और भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध है।

रोनाल्डो 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर

फुटबॉलर और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए है। इस मामले में उन्होंने कुवैत के बादर अल-मुतावा के 196 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  • रोनाल्डो ने यह उपलब्धि आइसलैंड के खिलाफ यूरोपियन चैंपियनशिप क्वॉलिफाइंग मैच के दौरान प्राप्त की है।
  • 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
  • रोनाल्डो अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 123 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं।
  • वर्ष 2022 में कतर में संपन्न हुए विश्व कप में, रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बने थे।
  • रोनाल्डो फुटबॉल के प्रतिष्टित अवार्ड बैलन डी'ओर को पांच बार जीत चुके है।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो 30 दिसंबर 2022 को, सऊदी क्लब के क्लब अल-नासर से जुड़े हैं।

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर

आईसीसी द्वारा 21 जून, 2023 को जारी टेस्ट रैंकिंग में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों के बीच शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को पीछे कर के विश्व के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बन गए हैं।

  • अश्विन, 860 अंकों के साथ विश्व के नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं, उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 829 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (824) को पीछे कर 825 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • भारतीय गेंदबाजों में, जसप्रित बुमरा (772) और रवींद्र जड़ेजा (765) ने अपनी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होने के साथ क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
  • भारत के बल्लेबाज विराट कोहली एक स्थान नीचे खिसककर 14वें स्थान पर जबकि कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर हैं।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 10वें स्थान पर हैं।

मैक्स वेरस्टैपेन ने कैनेडियन ग्रां प्री जीता

रेड बुल के डच ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने 18 जून, 2023 को कैनेडियन ग्रां प्री जीत लिया है। मैक्स वेरस्टैपेन ने इस जीत के साथ एर्टन सेना के 41 जीत की बराबरी की।

  • मैक्स वेरस्टैपेन की इस जीत ने रेड बुल टीम के लिए 100वीं जीत भी दिलाई है।
  • फर्नांडो अलोंसो ने एस्टन मार्टिन के लिए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ब्रिटेन के सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के लिए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कैनेडियन ग्रां प्री :- यह 1961 से आयोजित एक वार्षिक मोटर रेसिंग इवेंट है। यह 1967 से फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रहा है।

भवानी देवी ने एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कास्य पदक जीता

भवानी देवी ने 19 जून, 2023 को चीन के वुक्सी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में कास्य पदक जीता, भवानी देवी ऐसा करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं हैं।

  • भवानी 14-15 के स्कोर से उज्बेकिस्तान की ज़ैनब दयाबेकोवा से सेमीफ़ाइनल मैच हार गईं।
  • क्वार्टर फाइनल में भवानी ने मौजूदा विश्व चैम्पियन जापान की मिसाकी एमुरा को 15-10 के स्कोर से हरायी।
  • भवानी देवी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं, जो टोक्यो 2020 ओलंपिक में भाग लिया।
  • भवानी की अगली चुनौती 22 से 30 जुलाई तक मिलान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप होगी।

एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप :- इसका आयोजन एशियन फेंसिंग कॉन्फेडरेशन द्वारा एशिया-ओशिनिया जोन के लिए किया जाता है। पहली चैंपियनशिप 1973 में तेहरान में आयोजित की गई थी। यह एशिया-ओशिनिया क्षेत्र में तलवारबाज़ों के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

भारत ने लेबनान को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता

भारत ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 18 जून, 2023 को लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है।

  • कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के 46वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया।
  • लल्लियांजुआला छांगते ने 65वें मिनट में दूसरा गोल किया।
  • यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण है और भारत दूसरी बार चैंपियन बना है। पिछली बार भारत ने 2018 में इस टूर्नामेंट को जीता था।

सात्‍विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इं‍डोनेशिया ओपन बैडमिंटन जीता

भारत के सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18 जून, 2023 को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

  • फाइनल में सात्विक और चिराग की जोडी ने मलेशिया के एरोन चिया और वूई यिक सोह की विश्व चैंपियन जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया।
  • सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन 2023 बैडमिंटन में भारत का पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 खिताब जीता है।
  • सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुषों की युगल रैंकिंग में छठे नंबर की जोड़ी हैं।

उरुग्वे ने इटली को हराकर अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप जीता

अर्जेंटीना के ला प्लाटा में डिएगो माराडोना स्टेडियम में उरुग्वे ने 11 जून, 2023 को इटली को 1-0 से हराकर अपना पहला अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप जीत लिया है।

  • उरूग्वे ने लूसियानो रौद्रिगेज के द्वारा अंतिम समय में किए गोल से यह जीत प्राप्त कर सका।
  • फीफा U20 विश्व कप 2023 में नाइजीरिया ने 10 गोल के साथ गोल्डन बूट पुरस्कार जीता।
  • फीफा U20 विश्व कप 2023 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता।
  • उरूग्वे इससे पूर्व 1997 और 2013 में फाइनल में पहुँच चुका है।
  • उरुग्वे ने यह टूर्नामेंट जीत कर यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत के क्रम को तोड़ दिया है।
  • तीसरे स्थान के प्लेऑफ में फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया।

फीफा U20 विश्व कप :- टूर्नामेंट पहली बार 1977 में फीफा वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के रूप में आयोजित किया गया था। 2005 में इसका नाम बदलकर FIFA U-20 World Cup कर दिया गया।

भारत ने महिला जूनियर हॉकी एशिया कप जीता

भारत ने 11 जून, 2023 को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता।

  • 2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2 से 11 जून तक जापान के काकामीगहारा में आयोजित किया गया था।
  • इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 टीमें शामिल थीं और टॉप तीन टीमों ने चिली के सैंटियागो में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
  • भारत पहली बार टूर्नामेंट के चैंपियन के रूप में उभरा और फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।
  • महिला हॉकी जूनियर एशिया कप, महिला अंतरराष्ट्रीय अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट है। इसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) द्वारा किया जाता है।
  • यह जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में काम करता है।
  • महिला हॉकी जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी। इसका आयोजन हर चार वर्षों के बाद होता है।

फ्रेंच ओपन 2023

फ्रेंच ओपन 2023 में 11 जून, 2023 को नोवाक जोकोविच ने कैस्पर रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से हराया। जोकोविच का ये 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब है।

  • जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि राफेल नडाल ने 22 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। तीसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं।
  • जेकोविच इसी के साथ वे हर ग्रैंडस्लैम टाइटल कम से कम 3 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टायटल

विजेता

रनर- अप

पुरुष सिंगल

नोवाक जोकोविच

कैस्पर रूड

महिला सिंगल

इगा स्विकटेक

कैरोलिना मुचोवा

पुरुष डबल

इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक

सैंडर गिले और जोरान व्लीगेन

महिला डबल

सीह सू-वेई और वांग शिनयु

टेलर टोसेंड और लेलाह फर्नांडीज बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस

मिक्स डबल

मियू काटो और टिम पुट्ज़

बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस

Showing 31-40 of 480 items.