क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (NCDS) की 12वीं बैठक किस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई?
उत्तर: NCDS की यह बैठक बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई
प्रश्न: हाल ही में जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है?
उत्तर: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों (शीर्ष प्रदर्शनकर्ता, अग्रणी, उभरते प्रदर्शनकर्ता तथा आकांक्षी राज्य) में वर्गीकृत किया गया है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में किन दो उन्नत स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PGIMER चंडीगढ़ में ‘उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र’ तथा ‘उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र’ का उद्घाटन किया
प्रश्न: हाल ही में शुरू किए गए ‘विकसित कृषि एवं समृद्ध किसान’ रोडमैप का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस रोडमैप का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के अनुरूप जलवायु-अनुकूल, प्रौद्योगिकी-संचालित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कृषि क्षेत्र का निर्माण करना है
प्रश्न: हाल ही में फिक्की और डेलॉयट की रिपोर्ट ने भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए वर्ष 2030 तक क्या अनुमान व्यक्त किया है?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार मूल्य संवर्धन, नवाचार और निर्यात-आधारित विकास के बल पर भारत का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र वर्ष 2030 तक 600 अरब डॉलर का उद्योग बन सकता है
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी जैव-अर्थव्यवस्था रोडमैप में वर्ष 2035 और 2047 के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं?
उत्तर: रोडमैप में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था को वर्ष 2035 तक 691 अरब डॉलर और वर्ष 2047 तक 2.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों को हीटवेव के प्रभाव से बचाने के लिए कौन-सी पायलट परियोजना शुरू की?
उत्तर: दिल्ली सरकार ने NDMA और GIZ इंडिया के सहयोग से ‘हीट स्मार्ट स्कूल’ पायलट परियोजना शुरू की
प्रश्न: हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया और उनका कार्यकाल कितना होगा?
उत्तर: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रसिद्ध समुद्र वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया
प्रश्न: भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) और उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल (UPPPC) के मध्य हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस MoU का उद्देश्य गुणवत्ता मानकों, नियामकीय उत्कृष्टता, नवाचार, क्षमता निर्माण तथा उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है
प्रश्न: हाल ही में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक कहाँ आयोजित हुई और इसमें किन क्षेत्रों पर बल दिया गया?
उत्तर: यह बैठक ब्रुसेल्स में आयोजित हुई, जिसमें व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए किस योजना को मंजूरी दी?
उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹62,500 करोड़ के परिव्यय के साथ मोबाइल फोन विनिर्माण योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में भारत और पोलैंड ने किस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की?
उत्तर: दोनों देशों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में उद्यम विकास, प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की
प्रश्न: हाल ही हैदराबाद में आयोजित ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक के दौरान शुरू की गई “ब्रिक्स कनेक्ट” पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस पहल का उद्देश्य BRICS देशों के बीच श्रम, कौशल, सामाजिक सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है
प्रश्न: हाल ही में भारत और बेल्जियम के मध्य आयोजित पहली रणनीतिक संवाद बैठक का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: इस बैठक का उद्देश्य व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा और संपर्क के क्षेत्र में व्यापक संस्थागत सहयोग को मजबूत करना था
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के लिए किस कार्यक्रम को मंजूरी दी?
उत्तर: मंत्रिमंडल ने ₹1,27,500 करोड़ के परिव्यय के साथ सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं विनिर्माण के लिए सेमीकॉन 2.0 कार्यक्रम को मंजूरी दी