महेंद्र सिंह धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

  • 17 Aug 2020

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

  • उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 4,876 रन; 350 वनडे मैचों में 10773 रन; तथा 98 टी-20 मैच में 1617 रन बनाए। इसके अलावा बतौर विकेटकीपर 829 शिकार किए।
  • धोनी ने 60 टेस्ट, 200 एकदिवसीय और 72 टी-20 मैचों सहित कुल 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उनकी कप्तानी में, भारत ने 2007 आईसीसी टी-20 विश्व, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
  • उन्हें 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न, 2009 में पद्म श्री तथा 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।