कृषि मेघ

  • 17 Aug 2020

( 11 August, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 11 अगस्त, 2020 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का डेटा रिकवरी सेंटर 'कृषि मेघ' लॉन्च किया है।

  • उद्देश्य: सरकार के प्रमुख अनुसंधान निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कीमती आंकड़ों की सुरक्षा करना।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: इसे हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (NAARM) में स्थापित किया गया है। वर्तमान में, ICAR का मुख्य डेटा सेंटर राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान (IASRI) में है।
    • भारत सरकार और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) के तहत कृषि मेघ की स्थापना की गई है।

    • कृषि विद्यालयों के विद्यार्थियों को ज्यादा औचित्यपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना को डिजाइन किया गया है।

  • कृषि मेघ की प्रमुख विशेषताएं: वर्तमान डाटा सेंटर को क्लाउड कम्प्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मजबूत बनाएगा।
    • भारत में कृषि क्षेत्र में जोखिम में कमी, गुणवत्ता बढ़ाने, -प्रशासन की उपलब्धता और पहुंच प्रदान करेगा।

    • छवि विश्लेषण के माध्यम से बीमारी की पहचान, फलों की परिपक्वता और उनके पकने का पता लगाने, पशुओं आदि में बीमारी की पहचान आदि से जुड़े एप्लीकेशंस के विकास और उपयोग के लिए नवीनतम एआई/ डीप लर्निंग सॉफ्टवेयर/ टूल किट्स मौजूद हैं।