भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद

  • 17 Aug 2020

( 16 August, 2020, , www.pib.gov.in )


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16 अगस्त, 2020 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के मुख्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जिसकी स्थापना स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा 1950 में की गई थी।
  • परिषद् का उद्देश्य भारत के विदेशी सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियां और कार्यक्रम तैयार करना और उनके कार्यान्वयन में भागीदारी करना; भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक समझ को बढ़ाना और मजबूत करना; अन्य देशों और लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
  • डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ICCR के अध्यक्ष हैं।