चेतन चौहान का निधन

  • 17 Aug 2020

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण के चलते 16 अगस्त, 2020 को गुरूग्राम में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

  • चेतन चौहान ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 7 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। सुनील गावस्कर के साथ उनकी सलामी जोड़ी दुनियाभर में मशहूर रही। दोनों ने सलामी जोड़ी के तौर पर तीन हजार से ज्यादा रन बनाए। 1981 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में दो बार लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए थे।