74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण के प्रमुख अंश
- 17 Aug 2020
 
( 15 August, 2020, , www.pib.gov.in )
- वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal For Local) के संकल्प से भारत को मजबूती प्रदान करना।
 - मेक फॉर वर्ल्ड: दुनियाभर के अनेक बिजनेस भारत को आपूर्ति श्रृंखला के केंद्र के रूप में देख रहे हैं। इसलिए मेक इन इंडिया के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ (Make for World) को लेकर आगे बढ़ना।
 - पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क: गत 5 वर्ष में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (OFN) पहुंचाया गया 1000 दिन के अंदर-अंदर देश के छ: लाख से अधिक गांवों में OFN का कार्य पूरा करने की योजना।
 - साइबर सुरक्षा: सरकार द्वारा जल्द ही ‘नई साइबर सुरक्षा नीति’ का पूरा खाका देश के सामने लाया जाएगा।
 - महिला स्वास्थ्य: गरीब महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जन-औषधि केंद्र के माध्यम से एक रूपये में ‘सैनिटरी पैड’ पहुंचाने का काम किया गया है। लड़कियों में कुपोषण, शादी की सही उम्र के संबंध में जून 2020 में जया जेटली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र के बारे में उचित फैसला लिया जाएगा।
 - राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन: स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन( National Digital Health Mission) का 15 अगस्त से आरंभ किया जा रहा है। प्रत्येक भारतीय को ‘हेल्थ आईडी’ (Health ID) दी जाएगी, जो उसके स्वास्थ्य खाते (स्वास्थ्य संबंधित जानकारी) की तरह काम करेगी।
 - नवीकरणीय ऊर्जा: भारत one world, one sun, one grid के विजन के साथ पूरी दुनिया को खासतौर से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रेरित कर रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन के मामले में आज भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बना चुका है।
 - प्रदूषण के लिए प्रौद्योगिकी: 100 शहरों में, प्रदूषण कम करने के लिए, एक समग्र दृष्टिकोण के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए प्रदूषण कम करने की दिशा में मिशन मोड में काम किया जाएगा।
 - रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत के लिए हाल ही में 100 से ज्यादा सैन्य उपकरणों के आयात पर रोक लगा दी गई है।
 - राष्ट्रीय कैडेट कोर विस्तार योजना: 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों से कुल एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जायेगा, जिसमें एक-तिहाई कैडेट महिला कैडेट होंगी।
 - देश के द्वीपीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी: अंडमान-निकोबार में पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का लोकार्पण किया गया। आगे लक्षद्वीप को भी इसी तरह जोड़ने की योजना है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




