हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था नई दिल्ली संवाद- 2021

  • 17 Apr 2021

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत द एनर्जी फोरम (टीईएफ) और फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (FIPI) ने 15 अप्रैल, 2021 को वर्चुअल माध्यम से 'हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था भारतीय संवाद-2021' विषय के साथ हाइड्रोजन गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया।

उद्देश्य: विश्व के महाद्वीपों पर मौजूद हाइड्रोजन की वर्तमान पारिस्थितिकी की प्रगति को समझना और थिंक टैंक, सरकारों तथा उद्योग जगत के लिए एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना, जहां सभी पक्ष एक साथ आ सकें और सस्ती तथा टिकाऊ प्रौद्योगिकी विकसित करने के अभियान से जुड़ सकें।

  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार भारत हाइड्रोजन इकोसिस्टम विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए काम कर रहा है।
  • भारत सरकार ने देश में हाइड्रोजन रोडमैप तैयार करने के लिए केंद्रीय बजट 2021 में राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की है।