अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालम्पिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

  • 31 Aug 2021

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भारतीय पैरालम्पिक निशानेबाज अवनि लेखरा ने 30 अगस्त, 2021 को 'R-2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट' में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। वे पैरालम्पिक के इतिहास में निशानेबाजी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली एथलीट हैं।

  • 19 वर्षीय लेखरा ने फाइनल में 249.6 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, जो एक नया पैरालम्पिक रिकॉर्ड भी है।
  • वे पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
  • वे तैराकी में मुरलीकांत पेटकर (1972), भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया (2004 और 2016) और पुरुष ऊँची कूद में थंगावेलु मरियप्पन (2016) के बाद पैरालम्पिक स्वर्ण जीतने वाली चौथी भारतीय एथलीट हैं।
  • अवनि लेखरा जयपुर, राजस्थान की रहने वाली हैं।