विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021

  • 31 Aug 2021

18 से 22 अगस्त‚ 2021 तक ‘विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021’ नैरोबी‚ केन्या में संपन्न हुई।

  • केन्या कुल 16 पदकों (8 स्वर्ण‚ 1 रजत‚ 7 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • फिनलैंड कुल 5 पदक (4 स्वर्ण और 1 रजत) के साथ दूसरे स्थान पर तथा नाइजीरिया कुल 7 पदक (4 स्वर्ण और 3 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • इस चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 3 पदक (2 रजत और 1 कांस्य) प्राप्त किए और 21वें स्थान पर रहा।
  • महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में भारत की शैली सिंह ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में रजत पदक जीता।
  • पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में भारत के अमित खत्री ने 42 मिनट 17.24 सेकेंड में दूरी तय करके रजत पदक जीता।
  • 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में भारत ने निर्धारित दूरी 3:20:60 सेकेंड में तय करके कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम में भरत श्रीधर, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे।