विश्व बैंक ने रोकी अफगानिस्तान के लिए सभी वित्तीय सहायता

  • 31 Aug 2021

विश्व बैंक ने 24 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान को परियोजनाओं के लिए सभी वित्तीय सहायता रोक दी है। तालिबान के देश में सत्ता संभालने के बाद यह कदम उठाया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व बैंक ने अफगानिस्तान में अपने संचालन का संवितरण (disbursements) रोक दिया है और अपनी आंतरिक नीतियों और प्रक्रियाओं के अनुरूप स्थिति की बारीकी से निगरानी और आकलन कर रही है।

  • विश्व बैंक इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विकास भागीदारों के साथ मिलकर परामर्श करना जारी रखेगा।
  • विशेष रूप से महिलाओं के लिए देश की विकास संभावनाओं पर प्रभाव के संबंध में भी चिंता व्यक्त की गई है।
  • विश्व बैंक ने देश में विकास परियोजनाओं के लिए 5.3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।