पूर्व भारतीय फुटबॉलर ओ चंद्रशेखरन का निधन

  • 31 Aug 2021

पूर्व भारतीय फुटबॉलर ओ चंद्रशेखरन का 24 अगस्त, 2021 का कोच्चि में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।

  • रक्षक (डिफेंडर) की भूमिका में खेलने वाले चंद्रशेखरन 1960 के रोम ओलम्पिक में भाग लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
  • वे 1962 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम और 1964 में एएफसी एशियाई कप में उपविजेता रही टीम के सदस्य भी रहे थे।
  • उन्होंने 1963 की संतोष ट्रॉफी जीतने वाली महाराष्ट्र टीम की कप्तानी की थी। चंद्रशेखरन कैल्टेक्स स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई के लिए खेले और बाद में एसबीआई फुटबॉल टीम का हिस्सा भी थे।