विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021

  • 31 Aug 2021

विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021 व्रोक्लॉ (Wroclaw), पोलैंड में 9 से15 अगस्त‚ 2021 तक आयोजित की गई।

  • इस चैम्पियनशिप में भारत कुल 15 पदक (8 स्वर्ण‚ 2 रजत और 5 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता-

  • कोमालिका बारी (जूनियर महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा); कम्पाउंड कैडेट पुरुष टीम; कम्पाउंड कैडेट महिला टीम; कम्पाउंड कैडेट मिश्रित टीम; रिकर्व जूनियर पुरुष टीम; रिकर्व कैडेट पुरुष टीम; रिकर्व जूनियर मिश्रित टीम; तथा रिकर्व कैडेट मिश्रित टीम।
  • कोमलिका बारी दीपिका कुमारी के बाद कैडेट और जूनियर रिकर्व महिला विश्व चैम्पियन दोनों खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं।
  • 21 से वर्ष कम उम्र (अंडर-21) के लिए जूनियर स्पर्धा और 18 वर्ष से कम उम्र (अंडर-18) के लिए कैडेट स्पर्धा आयोजित की जाती है।