भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन 'नियोबोल्ट'

  • 31 Aug 2021

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने अगस्त 2021 में भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन 'नियोबोल्ट' (NeoBolt) विकसित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसका उपयोग न केवल सड़कों पर बल्कि उबड़-खाबड़ रास्तों में भी किया जा सकता है।

  • इसकी अधिकतम गति 25 किमी. प्रति घंटा है और एक बार चार्ज होने पर 25 किमी. तक की यात्रा कर सकता है।
  • यह व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को कार, ऑटोरिक्शा या संशोधित स्कूटर की तुलना में बाहरी गतिशीलता के सुविधाजनक, सुरक्षित और कम लागत वाले मोड के साथ सशक्त बनाता है।
  • 'नियोबोल्ट' एक लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है।
  • 'नियोबोल्ट' को आईआईटी मद्रास की मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. सुजाता श्रीनिवासन के नेतृत्व में एक टीम द्वारा विकसित किया गया है और इसका 'नियोमोशन' नामक स्टार्टअप के माध्यम से व्यवसायीकरण किया गया है।
  • प्रो. सुजाता श्रीनिवासन ने उस टीम का भी नेतृत्व किया, जिसने भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई स्टैंडिंग व्हीलचेयर 'अराइज' (Arise) विकसित की, जो व्हीलचेयर उपयोगकर्ता को बैठने से लेकर खड़े होने की स्थिति में स्थानांतरित करने में सक्षम बनाती है।
  • ‘नियोमोशन' स्टार्ट-अप ने स्वास्थ्य और जीवन शैली को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया एक व्यक्तिगत व्हीलचेयर 'नियोफ्लाई' (NeoFly) भी विकसित और व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया है।