टोक्यो पैरालम्पिक 2020: मरियप्पन, शरद कुमार ने ऊंची कूद में रजत और कांस्य पदक जीते

  • 07 Oct 2021

मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में 31 अगस्त, 2021 को पुरुषों की ऊंची कूद T42 स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

(Image Source: economic times)

  • मरियप्पन ने 1.86 मीटर के साथ रजत और शरद ने 1.83 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया।
  • मरियप्पन ने रियो डी जनेरियो में आयोजित 2016 पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
  • मरियप्पन को खेलों में उनके योगदान के लिए 2017 में पद्म श्री पुरस्कार और उसी वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (राजीव गांधी खेल रत्न) पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।