फोर्ड इंडिया भारत में वाहन निर्माण बंद करेगी

  • 07 Oct 2021

अमेरिकी मुख्यालय वाली एक बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने 9 सितंबर, 2021 को भारत में अपने दो संयंत्रों में वाहन निर्माण बंद करने की घोषणा की। फोर्ड पुनर्गठन के हिस्से के रूप में केवल आयातित वाहनों को ही बेचेगा।

  • 2021 की चौथी तिमाही तक साणंद, गुजरात में वाहन असेंबली और 2022 की दूसरी तिमाही तक चेन्नई में वाहन और इंजन निर्माण को बंद कर दिया जायेगा।