टोक्यो पैरालम्पिक 2020

  • 07 Oct 2021

2020 के टोक्यो पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक टोक्यो, जापान में आयोजित किये गये।

  • टोक्यो 2020 पैरालम्पिक शुभंकर का नाम सोमेटी (उच्चारण सोह-मे-टी) है, जिसका नाम एक लोकप्रिय चेरी ब्लॉसम किस्म 'सोमेयोशिनो' (someiyoshino) से लिया गया है।
  • पैरालम्पिक में चीन लगातार पांचवीं बार 207 पदक (96 स्वर्ण, 60 रजत और 51 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। यूनाइटेड किंगडम 124 पदक (41 स्वर्ण, 38 रजत और 45 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका 104 पदक (37 स्वर्ण, 36 रजत और 31 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में अपना अभियान अब तक के सर्वश्रेष्ठ 19 पदकों के सर्वकालिक उच्च स्तर के साथ समाप्त किया, जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं। भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा।

  • भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में 54 पैरा-एथलीटों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था।
  • भाला फेंक (जेवलिन थ्रोअर) एथलीट ‘टेक चंद’ टोक्यो पैरालम्पिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे, जबकि निशानेबाज ‘अवनि लेखरा’ समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक थीं।

टोक्यो पैरालम्पिक में भारत की पदक सूची

स्वर्ण पदक-

  • अवनि लेखरा (महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा)
  • सुमित अंतिल (पुरुष भाला फेंक F64 स्पर्धा)
  • मनीष नरवाल (पुरुष 50 मीटर पिस्टल SH1 स्पर्धा)
  • प्रमोद भगत (पुरुष एकल बैडमिंटन SL3 स्पर्धा)
  • कृष्णा नागर (पुरुष एकल बैडमिंटन SH6 स्पर्धा)

रजत पदक-

  • भाविना पटेल (महिला एकल टेबल टेनिस क्लास 4 वर्ग)
  • निषाद कुमार (पुरुष ऊँची कूद T47 वर्ग)
  • देवेंद्र झाझरिया (पुरुष भाला फेंक F46 स्पर्धा)
  • योगेश कथुनिया (पुरुष डिस्कस थ्रो F56 स्पर्धा)
  • मरियप्पन थंगावेलु (पुरुष ऊँची कूद T42 वर्ग)
  • प्रवीण कुमार (पुरुष ऊँची कूद T64 वर्ग)
  • सिंहराज अधाना (पुरुष 50 मीटर पिस्टल SH1 स्पर्धा)
  • सुहास यतिराज (पुरुष एकल बैडमिंटन SL4 स्पर्धा)

कांस्य पदक-

  • सुंदर सिंह गुर्जर (पुरुष भाला फेंक F46 स्पर्धा)
  • सिंहराज अधाना (पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 स्पर्धा)
  • शरद कुमार कांस्य (पुरुष ऊँची कूद T42 वर्ग)
  • अवनि लेखरा (महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग SH1 स्पर्धा)
  • हरविंदर सिंह (पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन तीरंदाजी)
  • मनोज सरकार (पुरुष एकल बैडमिंटन SL3 स्पर्धा)

पैरालम्पिक खेलों की पृष्ठभूमि: पैरालम्पिक खेलों का इतिहास वर्ष 1948 का है, जब इंग्लैंड के स्टोक मैंडविले के एक अस्पताल में काम करने वाले एक चिकित्सक सर लुडविग गुट्टमैन ने अपने पुनर्वास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में रीढ़ की हड्डी की चोटों के साथ द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गजों को शामिल करते हुए एक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

  • 1952 में यह आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बन गया और 1960 रोम खेलों से वे उसी मेजबान देश में आयोजित किए गए हैं, जहां ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया है।