इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे

  • 20 Dec 2021

16वीं यूआईसी (इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे) विश्व सुरक्षा कांग्रेस 2021 [16th UIC (International Union of Railways) World Security Congress 2021] का आयोजन 8-9 दिसंबर, 2021 को किया गया। इसका प्रमुख विषय 'रेलवे सुरक्षा के लिए उभरते खतरे' था।

(Image Source: https://uic.org/)

  • 1922 में उद्योग प्रथाओं के मानकीकरण के उद्देश्य से यूआईसी यानी 'इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे' का गठन किया गया था। यूआईसी के 5 महाद्वीपों में 194 सदस्य हैं। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
  • भारतीय रेलवे वर्ष 1957 से इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे का सदस्य है।
  • यूआईसी का मिशन "विश्व स्तर पर रेल परिवहन को बढ़ावा देना और आवागमन और सतत विकास की चुनौतियों का सामना करना है"।
  • यूआईसी के मुख्य उद्देश्य हैं- सदस्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की सुविधा (बेंचमार्किंग); सदस्यों को नए व्यवसाय और गतिविधियों के नए क्षेत्रों को विकसित करने में उनके प्रयासों का समर्थन करना।