'शी इज ए चेंजमेकर' कार्यक्रम

  • 20 Dec 2021

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 7 दिसंबर, 2021 को राजनीति में महिलाओं के लिए अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 'शी इज ए चेंजमेकर' (She is a Changemaker) की शुरुआत की।

(Image Source: PIB)

उद्देश्य: जमीनी स्तर की महिला राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्राम पंचायतों से लेकर संसद सदस्यों और राष्ट्रीय/राज्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित सभी स्तरों पर महिला प्रतिनिधियों के लिए एक अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 'शी इज ए चेंजमेकर' शुरू किया है।

  • कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने किया।
  • क्षमता निर्माण कार्यक्रम क्षेत्रवार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिला राजनीतिक नेताओं की क्षमता निर्माण करना और उनके निर्णय लेने और संवाद संबंधी कौशल (भाषण, लेखन आदि) में सुधार करना है।