'पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज' का दूसरा संस्करण

  • 20 Dec 2021

पशुपालन और डेयरी विभाग ने स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी में 'पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज' का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है।

(Image Source: PIB)

  • इसका उद्देश्य पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के सामने आने वाली छ: समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य समाधान खोजना है।
  • समस्याओं के 6 वर्ग से प्रत्येक में एक विजेता को 10 लाख रुपये और एक उपविजेता को 7 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

छ: समस्या विवरण: वीर्य खुराक के भंडारण और आपूर्ति के लिए लागत प्रभावी, दीर्घकालिक और उपयोगकर्ता के अनुकूल विकल्प;

  • पशुओं की पहचान और उनका पता लगाने की लागत प्रभावी तकनीक का विकास;
  • हीट डिटेक्शन किट का विकास;
  • डेयरी पशुओं के लिए गर्भावस्था नैदानिक किट का विकास;
  • ग्राम संग्रहण केन्द्र से डेयरी संयंत्र तक मौजूद दुग्ध आपूर्ति शृंखला में सुधार;
  • तथा कम लागत वाली शीतलन और दूध संरक्षण प्रणाली का विकास।