लोकपालऑनलाइन

  • 20 Dec 2021

भारत के लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने 13 दिसंबर, 2021 को शिकायतों के प्रबंधन के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म 'लोकपालऑनलाइन' (LokpalOnline) का उद्घाटन किया।

  • लोकपालऑनलाइन लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत दर्ज लोक सेवकों के खिलाफ शिकायतों के प्रबंधन के लिए एक एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान है।
  • लोकपालऑनलाइन एक वेब आधारित सुविधा है, जो सभी हितधारकों को लाभ के साथ उत्तरदायी, पारदर्शी और कुशल तरीके से शिकायतों के निपटान में तेजी लाएगी।
  • मार्च 2019 में, न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया।