मीना स्वामीनाथन का निधन

  • 28 Mar 2022

प्रख्यात बाल कल्याण विशेषज्ञ मीना स्वामीनाथन का 14 मार्च, 2022 को निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। मीना कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन की पत्नी थीं।

(Image Source: https://epaper.thehindu.com/)

  • वे शिक्षिका और बाल शिक्षा की लेखिका थीं।
  • उन्हें 1970 में केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड द्वारा प्री-स्कूल बाल विकास पर अध्ययन समूह के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • 1972 में प्रस्तुत इस समिति की रिपोर्ट, 1975 में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के रूप में जानी जाने वाली योजना का आधार बनी, जो बाल कल्याण और विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक योजना है।
  • वे 1980 में 'सेंटर फॉर विमेन डेवलपमेंट स्टडीज, नई दिल्ली' की संस्थापक सदस्य थीं और 1987 से 1993 तक इसकी उपाध्यक्ष रहीं।