इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड 2022

  • 28 Mar 2022

नेपाल की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट 'भूमिका श्रेष्ठ' और बांग्लादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता 'रिजवाना हसन' को 14 मार्च, 2022 को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड 2022’ (International Women of Courage Award 2022) से सम्मानित किया गया।

(Image Source: https://www.state.gov/)

  • इन दोनों के अलावा 10 और अन्य महिलाओं को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

भूमिका श्रेष्ठ: भूमिका को 'लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर और इंटरसेक्स' (LGBTQI+) समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके समर्पण के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

  • भूमिका ने लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों और सामाजिक न्याय की वकालत की है।
  • यह लगातार दूसरा वर्ष है जब किसी नेपाली ने यह पुरस्कार जीता है। 2021 में मुस्कान खातून ने एसिड हमलों के खिलाफ अपने काम के लिए यह पुरस्कार जीता था।

रिजवाना हसन: रिजवाना हसन ने पर्यावरण की रक्षा तथा हाशिए पर रह रहे बांग्लादेशियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व का परिचय दिया है।

  • उन्होंने बांग्लादेश में वनों की कटाई, प्रदूषण और अवैध भूमि विकास के खिलाफ कई मुद्दे उठाए हैं।
  • उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए वर्ष 2012 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अवॉर्ड के बारे में: अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा इस अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी।

यह दुनिया भर की उन महिलाओं को मान्यता देता है, जिन्होंने शांति, न्याय, समानता, मानवाधिकार, लैंगिक समानता और महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण की वकालत करने में असाधारण साहस, शक्ति और नेतृत्व का परिचय दिया हो।