क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान

  • 21 Nov 2022

20 नवंबर, 2022 को केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के सिलचर में ‘क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान’ (Regional Unani Medical Research Institute) के अत्याधुनिक परिसर का उद्घाटन किया।

उद्देश्य- विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगियों को यूनानी उपचार प्रदान करना तथा रोगियों के स्वभाव का आकलन करना|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस परिसर का विकास भारत सरकार के उद्यम- ‘राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम’ (National Project Construction Corporation) द्वारा किया गया है।
  • यह संस्थान आयुष चिकित्सा प्रणालियों में से एक परंपरागत यूनानी चिकित्सा के बारे में पूर्वोत्तर में स्थापित पहला केंद्र है।
  • इसे भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन ‘केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद’ को सौंपा गया है।
  • यूनानी चिकित्सा में अनुसंधान के लिए यह शीर्ष सरकारी संगठन है। यह यूनानी चिकित्सा के विभिन्न मौलिक और व्यावहारिक पहलुओं पर उन बीमारियों के बारे में जो उत्तर-पूर्व और विशेष रूप से असम में प्रचलित हैं। यह वैज्ञानिक अनुसंधान करने के साथ-साथ रोगी की देखभाल सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा।
  • यह केंद्र कार्डियक, पल्मोनरी, स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के रोगियों की जांच के लिए भी पूरी तरह सक्षम है।