रानी लक्ष्मीबाई की 194वीं जयंती

  • 21 Nov 2022

19 नवंबर, 2022 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 194वीं जयंती मनाई गई। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर फिल्म प्रभाग, यू-ट्यूब चैनल और वेबसाइट पर रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के बारे मे विशेष फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।

  • 52 मिनट की अंग्रेजी फिल्म 'महारानी लक्ष्मीबाई' में उनकी राष्ट्रवाद की सच्ची भावना और निडर साहस का प्रदर्शिन किया गया है।
  • यह फिल्म 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की दुर्गा के प्रति श्रद्धांजलि है, जिसमें उनकी अद्वितीय वीरता और साहस को दिखाया गया है।
  • 19 नवम्बर, 1828 को काशी के सुप्रसिद्ध महाविद्वान ब्राह्मण परिवार में जन्मी रानी लक्ष्मीबाई का पालन पोषण, शिक्षा-दीक्षा, बिठूर (कानपुर) में हुई। वह मनु और छबीली के नाम से प्रसिद्ध थी।
  • उन्होंने युद्ध कौशल की शिक्षा बिठूर में ही ली। झांसी के गंगाधर राव से विवाहोपरान्त वह लक्ष्मीबाई के नाम से विख्यात हुई।
  • भारत की विरांगना रानी लक्ष्मीबाई 17 जून, 1858 को ग्वालियर में वीर गति को प्राप्त हुई थी।