21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स-2022

  • 21 Nov 2022

18-21 नवंबर, 2022 को 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स-2022 का आयोजन ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (Chartered Accountants of India) द्वारा मुंबई में आयोजित की गई।

थीम-'बिल्डिंग ट्रस्ट इनेबलिंग सस्टेनेबिलिटी' |

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स को संबोधित किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट को "नई आर्थिक व्यवस्था के संत" के रूप में वर्णित किया।
  • वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स , कांग्रेस के इतिहास में इसे पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया है।

GK फैक्ट

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई, 1949 को की गई थी।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है|
  • यह विश्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के क्षेत्र में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स (एआईसीपीए) के बाद दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है।
  • यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।