पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्‍कार-2022

  • 21 Nov 2022

20 नवंबर, 2022 को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई ।

2022 के लिए ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड-2022’ मेगास्टार और अभिनेता-निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला को दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार पसंदीदा मेगास्टार को सिनेमा में उनके योगदान, लोकप्रिय संस्कृति और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कलात्मक कार्य के लिए मान्यता प्रदान करता है।
  • चार दशकों से अधिक के शानदार फिल्मी करियर में चिरंजीवी ने तेलुगू में 150 से अधिक फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें तेलुगू सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है।
  • भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2006 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।