सामयिक

सार-संक्षेप:

जगन मोहन रेड्डी भारत के सबसे धनी मुख्यमंत्री: एडीआर रिपोर्ट

डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एसोसिएशन (ADR) और इलेक्शन वॉच ने 12 अप्रैल,2023 को एक रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं और प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये है।

  • आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं जिनकी संपत्ति की मूल्य 510 करोड़ रूपये की है।
  • सबसे कम घोषित सम्पति वाले मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 15 लाख मूल्य का है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों की संपत्ति 3 करोड़ से अधिक हैं।

सबसे अधिक सम्पति वाले 3 मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ से अधिक)

अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ से अधिक)

ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ से अधिक)


सबसे कम सम्पति वाले 3 मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख से अधिक)

केरल के पिणारायी विजयन (1 करोड़ से अधिक) और

हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ से अधिक)

कुमार मंगलम बिड़ला को ‘बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा आयोजित 13वें मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड्स के समारोह में, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को “बिजनेस लीडर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड” प्रदान किया गया।

  • बिरला को विविध ग्रुप के ऑपरेशन को समेकित और सुव्यवस्थित करने में उनके नेतृत्व के लिए मान्यता दी गई।
  • ‘एआईएमए-जेआरडी टाटा कॉर्पोरेट लीडरशिप’ अवॉर्ड टाटा स्टील के चेयरमैन टी वी नरेंद्रन को दिया गया, जबकि अग्रणी इंजीनियरिंग सेवा कंपनी एबीबी इंडिया को ‘वर्ष की एमएनसी’ अवॉर्ड मिला।
  • AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड्स में, आजतक के राहुल कंवल को ‘मीडिया में उत्कृष्ट योगदान’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • भारत में खुदरा भुगतान और समझौते प्रणाली का संचालन करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को ‘वरिष्ठ PSU ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) :- यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य भारत में प्रबंधन कौशल और अभ्यासों को बढ़ावा देना है। यह प्रबंधन के क्षेत्र में व्यवसायिकों के लिए नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और करियर विकास के लिए एक मंच प्रदान करता है।

‘मराठा उद्योग रत्न 2023’ पुरस्कार

जिजाऊ एजुकेशनल एंड सोशल फाउंडेशन के संस्थापक नीलेश भगवान सांबरे को "मराठा उद्यमी सम्मेलन 2023" में "मराठा उद्योग रत्न" से सम्मानित किया गया।

  • यह पुरस्कार “मराठा उद्यमी विकास और मार्गदर्शन संस्था महाराष्ट्र राज्य” द्वारा आयोजित “मराठा उद्यमी सम्मेलन 2023” में दिया गया है।
  • निलेश सांबरे को उद्योग क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और पालघर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में उनके समर्पित काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जिजाऊ शैक्षिक और सामाजिक संगठन :- यह एक गैर-लाभकारी समूह है जो भारत के पांच जिलों, अर्थात पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के निचल-वर्ग कम्युनिटी की उन्नति पर ध्यान केंद्रित करता है। नीलेश सांबरे ने 2008 में संस्था की स्थापना की थी, और अपनी खुद की धनराशि का उपयोग करके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और कृषि संबंधी सहायता उपलब्ध कराते आ रहे हैं ।

भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष रिपोर्ट

11 अप्रैल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष (2024) के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

  • आईएमएफ ने अपने वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के लिए पूर्वानुमान को जनवरी 2023 में 6.8 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 5.9 प्रतिशत रही जो उससे पिछले वर्ष 6.8 प्रतिशत थी।
  • आरबीआई के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7 प्रतिशत रहेगी।
  • आरबीआई के अनुमान के अनुसार 1अप्रैल से शुरू हुए चालू वित्तीय वर्ष में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना है।
  • विकास दर के अनुमान 2022 के 6.8 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 5.9 प्रतिशत होने के बावजूद भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
  • वैश्विक वृद्धि दर वर्ष 2023 में 2.8 फीसदी और 2024 में 3 फीसदी रहेगी। महंगाई भी 2022 के 8.7 फीसदी से कम होकर इस वर्ष 7 फीसदी और 2024 में 4.9 फीसदी रह सकती है।
  • चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2023 में 5.2 फीसदी और 2024 में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है। 2022 के दौरान यह 3 फीसदी रही थी।

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2021-22

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के.सिंह ने 10 अप्रैल, 2023 को राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक (एसईईआई) 2021-22 की रिपोर्ट जारी की।

  • बीईई ने वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए ऊर्जा दक्षता कार्यान्वयन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वार्षिक प्रगति का आकलन पेश किया है।
  • एसईईआई 2021-22 में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप 50 संकेतकों का एक अद्यतन फ्रेमवर्क है।
  • 5 राज्य - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और तेलंगाना – सबसे आगे की श्रेणी (>60 अंक) में हैं।
  • 4 राज्य - असम, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब – उपलब्धि प्राप्त करने वालों की श्रेणी (50-60 अंक) में हैं।
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम और चंडीगढ़ अपने-अपने राज्य-समूहों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।
  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने पिछले सूचकांक के बाद से सबसे अधिक सुधार दर्ज किये हैं।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) :- भारत सरकार ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के तहत 1 मार्च 2002 को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की स्थापना की। इसका प्राथमिक उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करना है।

10 अप्रैल ‘विश्व होम्योपैथिक दिवस’

होम्योपैथी के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।

  • होम्योपैथी के जरिए गंभीर बीमारी का इलाज खोजने का श्रेय सैमुअल हैनीमैन को ही जाता है।
  • वर्ष 2023 की थीम होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस’ है।
  • होम्योपैथी के साइड इफेक्ट की संभावना कम होती है और ठीक होने की संभावना अधिक देखी गई है।
  • होम्योपैथी दवाएं ‘लाइक क्योर लाइक’ के सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ है कि जिस पदार्थ को कम मात्रा में लिया जाता है वही लक्षण बड़ी मात्रा में लेने पर ठीक हो जाते हैं।
डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन :- होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल, 1755 को पेरिस में हुआ था।

रंगमंच अभिनेत्री जलाबाला वैद्य का निधन

प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेत्री और अक्षरा रंगमंच की सह-संस्थापक जलाबाला वैद्य का 9 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया।

  • जलाबाला वैद्य ने 1968 में 'फुल सर्कल' के साथ अपनी नाट्य यात्रा शुरू की।
  • जलबला वैद्य ने 20 से अधिक नाटकों में लीड रोल निभाए हैं। इन नाटकों में “रामायण”, “लेट्स लाफ अगेन”,“भगवद गीता”, “काबुलीवाला”और ‘गीतांजलि’ शामिल हैं।
  • वैद्य को संगीत नाटक अकादमी का टैगोर पुरस्कार, दिल्ली नाट्य संघ पुरस्कार और आंध्र प्रदेश नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • जलाबला वैद्य ने अपनी करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और दिल्ली के कई राष्ट्रीय अखबार और पत्रिकाओं में योगदान दिया।

आईजीएआई 2022 में विश्व के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवें स्थान पर

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) रिपोर्ट द्वारा 5 अप्रैल, 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीएआई) 2022 में विश्व के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में नौवें स्थान पर रहा।

  • 2022 में विश्व के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (9.37 करोड़ यात्री) शीर्ष पर रहा।
  • दिल्ली हवाई अड्डा शीर्ष 10 व्यस्त हवाई अड्डों में स्थान बनाने वाला दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र हवाई अड्डा है।
  • दिल्ली हवाई अड्डे ने 2019 में 17वीं और 2021 की 13वीं स्थान पर रहा है।
  • दिल्ली हवाई अड्डे पर 2022 में 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ।

विश्व के 10 व्यस्ततम हवाई अड्डे:-

हवाई अड्डे

देश

1. हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अमेरिका

2. डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट

अमेरिका

3. डेनवर एयरपोर्ट

अमेरिका

4. शिकॉगो ओ’हरे एयरपोर्ट

अमेरिका

5. दुबई एयरपोर्ट

संयुक्त अरब अमीरात

6. लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया

अमेरिका

7. इस्ताम्बुल एयरपोर्ट

टर्की

8. हीथ्रो एयरपोर्ट

यूनाइटेड किंगडम

9. आईजीआई एयरपोर्ट

भारत

10. पेरिस चार्ल्स डे गौले एयरपोर्ट

फ्रांस

अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स-23’

अफ्रीका- भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रक्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (ऐफइंडेक्स-23) का दूसरा संस्करण पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में 16 मार्च से 29 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया।

  • अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना और संयक्त राष्ट्रसंघ के अधिदेश के तहत मानवतावादी माइन कार्रवाई और शांति वाहिनी प्रचालनों का निष्पादन करना था।
  • 124 प्रतिभागियों के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के कुल 25 देशों तथा भारत की सिख, मराठा और महार रेजीमेंटों के सैनिकों ने बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लिए।
  • अभ्यास के दौरान एक ‘इक्विपमेंट डिस्प्ले’ का आयोजन किया गया जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ के तहत 32 उद्योगों के विनिर्मित 75 स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

एसोचैम के नये अध्यक्ष अजय सिंह

स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।

  • अजय सिंह ने रिन्यू के अध्यक्ष और सीईओ सुमंत सिन्हा की जगह ली है, जिन्होंने 28 मार्च तक अपना कार्यकाल पूरा किया।
  • अजय सिंह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं।

एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम):- यह नई दिल्ली में स्थित एक गैर-सरकारी व्यापार संघ और वकालत समूह है। यह संगठन भारत में व्यापार और वाणिज्य के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।

Showing 71-80 of 1,854 items.