सामयिक

पुरस्कार/सम्मान:

विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार

8 मार्च, 2022 को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) [National Safety Awards (Mines)] प्रदान किए।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • वर्ष 2018 के लिए कुल 96 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और वर्ष 2018 के लिए कुल 141 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि 144 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के लिए प्रदान किए गए।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय वर्ष 1965 से 'विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार' और 'राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार' और वर्ष 1983 से राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खान) प्रदान कर रहा है।
  • खानों में कार्यरत व्यक्तियों की व्यावसायिक सुरक्षा के प्रावधान खान अधिनियम, 1952 और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों में निहित हैं।
  • विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार: यह एक श्रमिक या श्रमिकों के समूह द्वारा दिए गए सुझाव को मान्यता देने के लिए दिया जाता है, जिसने गुणवत्ता, उत्पादकता और काम करने की स्थिति में सुधार करने में मदद की है।
  • यह तीन श्रेणियों में योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार: यह परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों, बंदरगाहों और प्रतिष्ठानों के उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
  • प्रत्येक विजेता और उपविजेता को एक शील्ड और योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाता है।

नारी शक्ति पुरस्कार

8 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 और 2021 के लिये 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया।

(Image Source: https://newsonair.com/)

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल व्यक्तिगत और संस्थानों (Individual and institutional level) को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हैं।
  • प्रत्येक विजेता को पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

नारी शक्ति पुरस्कार 2020: अनिता गुप्ता (बिहार - सामाजिक उद्यमशीलता), उषाबेन दिनेशभाई वसावा (गुजरात - जैविक किसान और जनजातीय स्वयंसेवी), नासिरा अख्तर (जम्मू एवं कश्मीर - नवोन्मेषी - पर्यावरण संरक्षण), संध्या धर (जम्मू एवं कश्मीर - समाज सेवी), निवृत्ति राय (कर्नाटक- कंट्री हेड, इंटेल इंडिया), टिफेनी बरार (केरल - समाजसेवी - दृष्टि बाधितों के लिये कार्य), पद्मा यांगचान (लद्दाख - लद्दाख क्षेत्र में भूली-बिसरी पाक कला और वस्त्र को दोबारा जीवित करना), जोधाइया बाई बैगा (मध्य प्रदेश - जनजातीय बैगा चित्रकार), सायली नंदकिशोर अगवाने (महाराष्ट्र -डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना), वनिता जगदेव बोराडे (महाराष्ट्र - सांपों को बचाने वाली पहली महिला बचावकर्ता), मीरा ठाकुर (पंजाब - सिक्की ग्रास कलाकार), इला लोध (मरणोपरान्त) (त्रिपुरा - प्रसूति विज्ञानी और स्त्री रोग विशेषज्ञ), आरती राणा (उत्तर प्रदेश - हथकरघा बुनकर और शिक्षक) और जया मुथू, तेजम्मा (संयुक्त रूप से) (तमिलनाडु - कलाकार - टोडा कढ़ाई)।

नारी शक्ति पुरस्कार 2021:सथुपति प्रसन्ना श्री (आंध्र प्रदेश - भाषा-विज्ञानी - अल्पसंख्यक जनजातीय भाषा का संरक्षण), तागे रीता ताखे (अरुणाचल प्रदेश - उद्यमी), मधुलिका रामटेक (छत्तीसगढ़ - समाज सेवी), निरंजनाबेन मुकुलभाई कालार्थी (गुजरात - लेखिका और शिक्षाशास्त्री), पूजा शर्मा (हरियाणा - किसान और उद्यमी), अंशुल मल्होत्रा (हिमाचल प्रदेश - बुनकर), शोभा गस्ती (कर्नाटक - समाज सेवी - देवदासी प्रथा उन्मूलन के लिये कार्य), राधिका मेनन (केरल - कप्तान मर्चेंट नेवी - आईएमओ द्वारा समुद्र में असाधारण वीरता दिखाने के लिये पुरस्कृत पहली महिला), कमल कुम्भार (महाराष्ट्र - सामाजिक उद्यमी), श्रुति महापात्रा (ओडिशा - दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता), बतूल बेगम (राजस्थान - मांड और भजन लोक गायन), तारा रंगास्वामी (तमिलनाडु - मनोचिकित्सिक और शोधकर्ता), नीरजा माधव (उत्तर प्रदेश - हिन्दी लेखिका - ट्रांसजेंडरों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये कार्य) और नीना गुप्ता (पश्चिम बंगाल - गणितज्ञ)।

सी-डॉट ने 12वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स में तीन पुरस्कार जीते

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने 25 फरवरी, 2022 को ‘12वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स’ (12th Annual Aegis Graham Bell Awards) में विभिन्न श्रेणियों में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित अभिनव दूरसंचार समाधानों के लिए तीन पुरस्कार जीते हैं।

  • सी-डॉट ने ‘सामाजिक कल्याण के लिए तकनीक’, ‘कोविड-19 से लड़ाई करने के लिए निवारक उपायों’ और ‘लॉकडाउन प्रबंधन में नवोन्मेष’ श्रेणियों में पुरस्कार जीता है।
  • सी-डॉट ने आईटीयू के कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल के आधार पर आपदा प्रबंधन और तैयारी के लिए अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के लिए ‘सामाजिक कल्याण के लिए तकनीक’ श्रेणी में पुरस्कार जीता।
  • ‘सी-डॉट क्वारंटाइन अलर्ट सिस्टम’ (C-DOT Quarantine Alert System) ने ‘कोविड-19 से लड़ाई करने के लिए निवारक उपाय’ श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता।
  • सुरक्षित संदेश और कॉलिंग सॉल्यूशन के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म ‘सी-डॉट संवाद’ (C-DOT SAMVAD) ने ‘लॉकडाउन प्रबंधन में नवोन्मेष’ श्रेणी में पुरस्कार जीता।
  • सी-डॉट एक सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास केंद्र है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी।
  • एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स: यह पुरस्कार टेलीफोनी के जनक और महान प्रर्वतक, अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के नाम पर रखा गया है।
  • ‘एजिस स्कूल ऑफ बिजनेस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी’ ने नवाचारों को बढ़ावा देने और नवोन्मेषकों द्वारा उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की है।
  • भारत में यह नवाचार पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, स्किल इंडिया और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा समर्थित है।

दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022

20 फरवरी, 2022 को दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) समारोह मुंबई में आयोजित किया गया।

(Image Source: https://twitter.com/Dpiff_official)

  • ‘पुष्पा: द राइज’ को समारोह में ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है।

अन्य पुरस्कार विजेता-

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृति सेनन
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: केन घोष (स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक)
  • टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर: अनुपमा
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: मनोज बाजपेयी
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रवीना टंडन
  • सर्वश्रेष्ठ छायाकार (सिनेमेटोग्राफर): जयकृष्ण गुम्मड़ी (हसीना दिलरुबा)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: सतीश कौशिक
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: लारा दत्ता
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: आयुष शर्मा
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म: सरदार उधम
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कियारा आडवाणी
  • पीपुल्स च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अभिमन्यु दसानी
  • पीपुल्स च्वाइस र्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: राधिका मदान
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू: अहान शेट्टी
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म: अनदर राउंड
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: पाउली
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: विशाल मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: कनिका कपूर

उत्तर प्रदेश की झांकी को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ चुना गया

4 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड 2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ घोषित किया गया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' विषय (theme) पर आधारित थी।
  • दूसरा स्थान 'पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना' (Cradle of Traditional Handicrafts)विषय पर आधारित कर्नाटक की झांकी को मिला।
  • ‘भारतीय नौसेना’ की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल’ के रूप में चुना गया है।
  • ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल’ को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है।
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में ‘शिक्षा मंत्रालय’ (झांकी विषय- राष्ट्रीय शिक्षा नीति) और ‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय’ (झांकी विषय- उड़े देश का आम नागरिक) की झांकियों को संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया।
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी (झांकी विषय- सुभाष@125) और वंदे भारतम नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।
  • लोगों के चयन के आधार पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में संचार मंत्रालय/डाक विभाग की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। इस झांकी का विषय 'इंडिया पोस्ट: 75 साल@ संकल्प--महिला सशक्तीकरण' थी।
  • पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार: इस श्रेणी में ‘भारतीय वायु सेना’ की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में 'सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी' के रूप में चुना गया है।
  • ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल’ के रूप में चुना गया।
  • राज्यों/संघ-शासित क्षेत्रों में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी 'महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक' विषय पर आधारित थी।

पैराशूट रेजिमेंट की चार बटालियन ‘राष्ट्रपति ध्वज’ से सम्मानित

23 फरवरी, 2022 को बेंगलुरू के पैराशूट रेजिमेंट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक ध्वज प्रस्तुति परेड के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने पैराशूट रेजिमेंट की चार बटालियनों को ‘राष्ट्रपति ध्वज’ (President’s Colours) से सम्मानित किया।

  • इन बटालियनों में 11 पैराशूट (विशेष बल), 21 पैराशूट (विशेष बल), 23 पैराशूट और 29 पैराशूट हैं।
  • पैराशूट रेजीमेंट भारतीय सेना का एक विशिष्ट बल है। इसे बड़ी संख्या में पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
  • जीके फैक्ट: प्रेजिडेंट कलर्स एक सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो शांति और युद्ध दोनों में राष्ट्र को प्रदान की गई असाधारण सेवा के सम्मान में दिया जाता है।

राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2022

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कुचिपुड़ी नृत्यांगना अपर्णा सतीसन को वैश्विक स्तर पर कुचिपुड़ी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जनवरी 2022 में प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://www.orissapost.com/)

  • उन्हें 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय और लोक नृत्य महोत्सव '13वें कटक महोत्सव' में सम्मानित किया गया। यह आयोजन उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ, ओडिशा द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार भारत और विदेशों के उत्कृष्ट नृत्य कलाकारों और संगीतकारों को भारत के पारंपरिक शास्त्रीय कला रूपों को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए दिया जाता है।
  • अपर्णा सतीसन गुरु वैजयंती काशी की एक वरिष्ठ शिष्या हैं और उन्होंने कुचिपुड़ी के साथ-साथ भरतनाट्यम में भी बहुत योगदान दिया है।

जीवन रक्षा पदक

25 जनवरी, 2022 को भारत के राष्ट्रपति ने 51 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शृंखला पुरस्कार - 2021 प्रदान करने की मंजूरी दी है।

  • इनमें 6 को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। पांच को मरणोपरांत पदक प्रदान किया गया है।
  • जीवन रक्षा पदक शृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने को लेकर मानव स्वभाव के सराहनीय कार्य के लिए दिए जाते हैं।
  • यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। इनके नाम हैं-सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक।
  • जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।
  • यह पुरस्कार (पदक, केंद्रीय गृह मंत्री के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र और एकमुश्त मौद्रिक भत्ता) संबंधित केंद्रीय मंत्रालय/ संगठन/ राज्य सरकार, जिससे पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति संबंधित है, उसके द्वारा प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021

15 जनवरी, 2022 को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021’ के परिणाम घोषित किए गए।

  • 1 इनक्यूबेटर और 1 एक्सेलेरेटर के साथ कुल 46 स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के विजेता घोषित किया गया।
  • पुरस्कारों के दूसरे संस्करण में 15 क्षेत्रों और 49 उप-क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए गए। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण आदि शामिल थे।
  • समाज की भलाई में योगदान देने वाले असाधारण स्टार्टअप्स को सम्मानित करने के लिए छ: विशेष श्रेणियां भी शुरू की गईं।
  • पुरस्कारों के 2021 संस्करण ने स्वदेशी भाषाओं को बढ़ावा देने और कोविड-19 महामारी से निपटने के राष्ट्रीय प्रयासों में पूरक बनने के लिए असाधारण स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया।
  • सभी आवेदकों का मूल्यांकन छ: व्यापक मानकों अर्थात् नवाचार, मापनीयता, आर्थिक प्रभाव, सामाजिक प्रभाव, पर्यावरणीय प्रभाव, और समावेशिता और विविधता के आधार पर किया गया था।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021

15 जनवरी, 2022 को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021’ के परिणाम घोषित किए गए।

  • 1 इनक्यूबेटर और 1 एक्सेलेरेटर के साथ कुल 46 स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के विजेता घोषित किया गया।
  • पुरस्कारों के दूसरे संस्करण में 15 क्षेत्रों और 49 उप-क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए गए। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण आदि शामिल थे।
  • समाज की भलाई में योगदान देने वाले असाधारण स्टार्टअप्स को सम्मानित करने के लिए छ: विशेष श्रेणियां भी शुरू की गईं।
  • पुरस्कारों के 2021 संस्करण ने स्वदेशी भाषाओं को बढ़ावा देने और कोविड-19 महामारी से निपटने के राष्ट्रीय प्रयासों में पूरक बनने के लिए असाधारण स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया।
  • सभी आवेदकों का मूल्यांकन छ: व्यापक मानकों अर्थात् नवाचार, मापनीयता, आर्थिक प्रभाव, सामाजिक प्रभाव, पर्यावरणीय प्रभाव, और समावेशिता और विविधता के आधार पर किया गया था।
Showing 71-80 of 233 items.