सामयिक - 05 April 2022
सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
5 अक्टूबर ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा
डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए प्रति वर्ष 5 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी 25 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की 67वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
- स्वस्थ जलीय पारिस्थितिक तंत्र ग्रह के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- डॉल्फिन एक स्वस्थ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के आदर्श पारिस्थितिक संकेतक के रूप में कार्य करती हैं।
- डॉल्फिन के संरक्षण से प्रजातियों के अस्तित्व और आजीविका के लिए जलीय प्रणाली पर निर्भर लोगों को भी लाभ होगा।
गंगा डॉल्फिन: यह एक संकेतक प्रजाति है, जिसकी स्थिति पारिस्थितिकी तंत्र और उस पारिस्थितिकी तंत्र में अन्य प्रजातियों की समग्र स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
- इसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट में 'संकटग्रस्त' (endangered) प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
- 2012 और 2015 में WWF-India और उत्तर प्रदेश वन विभाग के आकलन में गंगा, यमुना, चंबल, केन, बेतवा, सोन, शारदा, गेरुवा, गहागरा, गंडक और राप्ती में 1,272 डॉल्फिन दर्ज की गईं।
दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में कुवैत
कुवैत में 53.2 डिग्री सेल्सियस (127.7 डिग्री फारेनहाइट) का तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक बन गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: जलवायु परिवर्तन की चरम सीमा पूरी दुनिया में अस्तित्व के लिए संकट पैदा कर रही है। लेकिन हर मौसम में कुवैत पर पड़ने वाली रिकॉर्ड ग्रीष्म लहरों की मार इतनी गंभीर हो गई हैं कि लोगों को यह असहनीय लगने लगा है।
- कुवैत में पिछली गर्मियों में इतनी गर्मी थी कि पक्षी आसमान से मरकर नीचे गिरने लगे।
- एक हालिया अध्ययन के अनुसार राजधानी में गर्मी से संबंधित 67 प्रतिशत मौतों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
- अपनी अर्थव्यवस्थाओं में विविधता लाने के लिए, सऊदी अरब ने भविष्य के कार-मुक्त शहरों पर जोर दिया है, जबकि दुबई ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और अमीरात के हरे भरे पार्कों को बढ़ाने की योजना बनाई।
- विश्व संसाधन संस्थान के अनुसार, कुवैत अभी भी बिजली उत्पादन के लिए तेल का उपयोग कर रहा है और यह दुनिया भर में शीर्ष प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जक में से एक है।
सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021
स्विट्जरलैंड स्थित वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईक्यूएयर' (IQAir) द्वारा जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021’ के अनुसार बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है।
(Image Source: https://www.iqair.com/)
महत्वपूर्ण तथ्य: हवा में पार्टिकुलेट मैटर के संदर्भ में, बांग्लादेश ने 2021 में 76.9 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर का औसत पीएम2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) स्तर दर्ज किया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुशंसित 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के अधिकतम अनुमेय स्तर से कहीं अधिक है।
- भारत ने अपने औसत वार्षिक पीएम 2.5 के स्तर में सुधार किया है।
शीर्ष 20 प्रदूषित शहर: भिवाड़ी, गाजियाबाद, होतान (चीन), दिल्ली, जौनपुर, फैसलाबाद (पाकिस्तान), नोएडा, बहावलपुर (पाकिस्तान), पेशावर (पाकिस्तान), बागपत, हिसार, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, लाहौर (पाकिस्तान), लखनऊ, जींद, गुरुग्राम, काशगर (चीन) और कानपुर।
भारत का प्रदर्शन: नई दिल्ली लगातार चौथे वर्ष दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।
- सूचकांक द्वारा 35 भारतीय शहरों को 2021 के लिए सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
- इस सूची में राजस्थान का भिवाड़ी सबसे ऊपर है और उसके बाद उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद है।
दूसरा भारत ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों नेताओं ने जून 2020 में पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के बढ़े हुए दायरे पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें अब व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, शिक्षा और नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, जल प्रबंधन, नई और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, कोविड -19 संबंधित अनुसंधान आदि शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 29 प्राचीन कलाकृतियों को वापस करने में विशेष पहल के लिए स्कॉट मॉरिसन को धन्यवाद दिया। इन कलाकृतियों में सदियों पुरानी मूर्तियां, पेंटिंग और तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें से कुछ भारत के विभिन्न हिस्सों से 9वीं-10वीं शताब्दी की हैं।
- कलाकृतियों में 12वीं शताब्दी की चोल कांस्य कलाकृति, राजस्थान की 11वीं-12वीं शताब्दी की जैन मूर्तियां, गुजरात की 12वीं-13वीं शताब्दी की बलुआ पत्थर की देवी महिषासुरमर्दिनी, 18वीं-19वीं शताब्दी की पेंटिंग और प्रारंभिक जिलेटिन चांदी की तस्वीरें शामिल हैं।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में आत्महत्या दर
लोक सभा में गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 156 कर्मियों ने 2021 में आत्महत्या की है, जो लगभग एक दशक में सबसे अधिक है।
महत्वपूर्ण तथ्य: सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, एनएसजी और असम राइफल्स जैसे विभिन्न सुरक्षा बलों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को विभिन्न आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा कर्तव्यों हेतु तैनात किया जाता है।
- 2012 से, आत्महत्या करने वाले सीएपीएफ कर्मियों की कुल संख्या 1,205 थी।
- कोविड महामारी से प्रेरित लॉकडाउन के वर्षों में इसमें तेज वृद्धि देखी गई, जिसमें2020 और 2021 मेंक्रमशः 143 और 156कर्मियों ने आत्महत्या की।
मतुआ समुदाय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मार्च, 2022 को श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबाड़ी में मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: हरिचंद ठाकुर का जन्म 1812 में बांग्लादेश के ओरकांडी में ठाकुर समुदाय (एससी समुदाय) के एक किसान किसान परिवार में हुआ था। ठाकुर (जिनका परिवार वैष्णव हिंदू था) ने 'मतुआ' नामक वैष्णव हिंदू धर्म के एक संप्रदाय की स्थापना की।
- मतुआ समुदाय के सदस्य बंगाल सीमा के दोनों ओर हैं। यह 1860 के दशक में हरिचंद ठाकुर द्वारा शुरू किए गए एक धार्मिक आंदोलन से जुड़ा है।
- मतुआ पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी अनुसूचित जाति आबादी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्य में इस समुदाय के मतदाताओं की संख्या लगभग 17% है।
- मतुआ धर्म महा मेला 2022 का आयोजन अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा 29 मार्च से 5 अप्रैल, 2022 तक किया जा रहा है।
सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी
सुअर का दिल प्रत्यारोपित करवाने वाले मरीज की मौत
एक सुअर से हृदय प्रत्यारोपण के माध्यम से दिल प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति की 2 महीने बाद मृत्यु हो गई है।
महत्वपूर्ण तथ्य: ऐतिहासिक प्रयोग के लगभग दो महीने बाद 9 मार्च, 2022 को सर्जरी करने वाले अमेरिका के मैरीलैंड अस्पताल ने यह घोषणा की।
- यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने 57 वर्षीय डेविड बेनेट की मौत का सटीक कारण नहीं बताया।
- शुरू में सुअर का यह प्रत्यारोपित दिल काम कर रहा था और मैरीलैंड अस्पताल ने समय-समय पर अपडेट जारी किए कि मिस्टर बेनेट धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। लेकिन अंतत: यह ऐतिहासिक प्रयोग विफल रहा
सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी
डेयरटूऐराडी टीबी
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 24 मार्च, 2022 को विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस के अवसर पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 'टीबी के उन्मूलन के लिए डेटा-संचालित अनुसंधान' डेयरटूऐराडी टीबी (Data-Driven Research to Eradicate TB: Dare2eraD TB) शुरू करने की घोषणा की।
महत्वपूर्ण तथ्य: Dare2eraD TB जैव प्रौद्योगिकी विभाग का समग्र टीबी कार्यक्रम होगा, जिसमें ये प्रमुख पहल शामिल हैं-
1. आईएनटीजीएस (InTGS) - इंडियन ट्यूबरकुलोसिस जीनोमिक सर्विलांस कंसोर्टियम;
2. आईएनटीबीके हब (InTBK Hub) - भारतीय टीबी नॉलेज हब- वेबिनार सीरीज;
3. टीबी के खिलाफ निर्देशित उपचार और ‘एक्स्ट्रा पलमोनरी ट्यूबरक्यूलोसिस’ (extra-pulmonary Tuberculosis) के इलाज के लिए एक साक्ष्य-आधारित विधि विकसित करना।
- InTGS को 'भारतीय सार्स-सीओवी2 जीनोमिक कंसोर्टिया’ (INSACOG) की तर्ज पर संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग और टीबी निगरानी के लिए प्रस्तावित किया गया है।
- InTBK Hub विश्व टीबी दिवस से शुरू की गई एक वेबिनार श्रृंखला है, जो टीबी की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए शैक्षणिक समुदाय और उद्योग के बीच सम्पर्क कायम करेगी।
जीके फैक्ट: जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने 8 राज्यों के 22 पूर्वोत्तर क्षेत्र के संस्थानों और 14 अन्य संस्थानों को शामिल करते हुए "पूर्वोत्तर भारत में एमडीआर-टीबी: एक जीनोमिक संचालित दृष्टिकोण" पर एक प्रमुख नेटवर्क कार्यक्रम शुरू किया है।
यूएनईपी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने हाल में 'वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022' (UNEP Annual Frontiers report 2022) प्रकाशित की। इस रिपोर्ट का शीर्षक 'नॉइज, ब्लेज एंड मिसमैचेज' (Noise, Blazes and Mismatches) है।
महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार, ढाका दुनिया का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है। यहाँ 119 डेसिबल (डीबी) का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया।
- उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर विश्व स्तर पर दूसरा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है। 2021 में मुरादाबाद में 114 डेसिबल का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया।
- इस्लामाबाद विश्व स्तर पर तीसरा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है, जहां 105 डेसिबल का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया।
- रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के 13 शहरों सहित कुल 61 शहरों को स्थान दिया गया है। इन 13 शहरों में से पांच भारत के हैं।
- अन्य चार भारतीय शहर कोलकाता (89 डेसिबल), आसनसोल (89 डेसिबल), जयपुर (84 डेसिबल), और दिल्ली (83 डेसिबल) हैं।
- जॉर्डन का इरब्रिड (60 डेसिबल), फ्रांस का लियोन (69 डेसिबल), स्पेन का मैड्रिड (69 डेसिबल), स्वीडन का स्टॉकहोम (70 डेसिबल) और सर्बिया का बेलग्रेड (70 डेसिबल) के साथ दुनिया के सबसे शांत शहर हैं।
अन्य तथ्य: डब्ल्यूएचओ ने 1999 के अपने दिशा-निर्देशों में, आवासीय क्षेत्रों के लिए मानक के रूप में 55 डेसिबल और यातायात और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए मानक के रूप में 70 डेसिबल की ध्वनि आवृत्ति की सिफारिश की थी। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डब्ल्यूएचओ ने 2018 में सड़क पर ध्वनि आवृत्ति की सीमा 53 डेसीबल पर निर्धारित की है।
भारत - संयुक्त अरब अमीरात व्यापार समझौता
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 मई, 2022 से लागू होने की संभावना है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इसके तहत कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के 6,090 वस्तुओं के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिलेगी।
- व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर भारत और यूएई ने फरवरी 2022 में हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 60 अरब डॉलर से बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करना है।
- दोनों देशों ने हस्ताक्षरित समझौते के हिस्से के रूप में निवेश, व्यापार संवर्धन और सुविधा पर एक तकनीकी परिषद स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है।
- संयुक्त अरब अमीरात अपने 97% से अधिक उत्पादों पर शुल्क मुक्त पहुँच की पेशकश कर रहा है, जो मूल्य के संदर्भ में यूएई को भारतीय निर्यात का 99% हिस्सा है।
- रत्न और आभूषण, कपड़ा और परिधान, कृषि और मछली उत्पाद, चमड़ा, जूते, और खेल के सामान, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों, और कई इंजीनियरिंग उत्पादों जैसे सभी श्रम-केंद्रित क्षेत्रों में तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच शामिल है।
सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी
कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित 'कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली' (Corner-Shot Weapon System: CSWS) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।
(Image Source: https://www.drdo.gov.in/)
महत्वपूर्ण तथ्य: कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली एक विशेष उद्देश्य वाला हथियार है, जिसे आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (ARDE), पुणे द्वारा डिजाइन किया गया है।
- कॉर्नर-शॉट हथियार प्रणाली को प्रयोग में लाने वाला सैनिक किसी बंद कमरे या कक्ष के कोनो से मौजूद लक्ष्यों को देख सकता है और दुश्मन के सामने आए बिना उस पर हमला कर सकता है।
- इस हथियार प्रणाली के अग्र-भाग को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है।
- हथियार को सेना में प्रयोग के लिए दो संस्करण ‘9 मिमी पिस्तौल’ और ‘40 मिमी अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ में विकसित किया जा रहा है।
- यह हथियार प्रणाली दिन और रात्रि में प्रयोग में लाये जाने वाले कैमरे, अदृश्य लेजर, लेजर लक्ष्यीकरण उपकरण, सामरिक टॉर्च, रंगीन एलसीडी मॉनिटर और एक रिचार्जेबल बैटरी से लैस है।
- ये विशेषताएं इसे विद्रोह प्रतिरोध और आतंक रोधी अभियानो में लगे सुरक्षा बलों के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार प्रणाली बनाती हैं।
महात्मा गांधी के नाम पर बने 'ग्रीन ट्राएंगल' का उद्घाटन
16 मार्च, 2022 को मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में महात्मा गांधी के नाम पर एक 'ग्रीन ट्राएंगल' (ग्रीन स्पेस) का उद्घाटन किया गया।
(Image Source: https://twitter.com/IndembTana/)
- महत्वपूर्ण तथ्य: भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में इसका उद्घाटन किया गया।
- एंटानानारिवो की मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना और मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में इस ग्रीन स्पेस (green space) का उद्घाटन किया।
- यह राजधानी शहर मेडागास्कर में अधिकतम हरित स्थान बनाने के लिए एंटानानारिवो की शहरी नगर पालिका के उद्देश्य को पूरा करने में मदद करेगा।
- पट्टिका में हरा शब्द 'सतत विकास और पर्यावरण को बचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता' को दर्शाता है।
- इससे पहले भारतीय दूतावास परिसर में 'वसुधैव कुटुम्बकम' की पट्टिका का अनावरण भी किया गया था।
- मेडागास्कर में भारतीय राज्य गुजरात का एक बड़ा प्रवासी वर्ग है। गांधी 'महानतम प्रवासी' थे, जो दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
- जीके फैक्ट: मेडागास्कर अफ्रीका के दक्षिणपूर्वी तट पर हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। मेडागास्कर ग्रीनलैंड, न्यू गिनी और बोर्नियो के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 '(World Happiness Report 2022) 18 मार्च, 2022 को जारी की गई।
(Image Source: https://www.thehindu.com/)
- महत्वपूर्ण तथ्य: फिनलैंड लगातार पांचवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है।
- इस वर्ष, रिपोर्ट का 10वां संस्करण था, जो संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की गई है।
- वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट दो प्रमुख विचारों पर आधारित है - खुशी और जीवन मूल्यांकन।
- वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट आमतौर पर प्रति व्यक्ति रियल जीडीपी, सामाजिक सहयोग, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन जीने के विकल्प की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कई कारकों के आधार पर 150 देशों को रैंक करती है।
- शीर्ष 5 देश: 1. फिनलैंड, 2. डेनमार्क, 3. आइसलैंड, 4. स्विट्जरलैंड और 5. नीदरलैंड्स।
- अफगानिस्तान सूची में अंतिम 146वें स्थान पर है। लेबनान 145वें, जिम्बाब्वे 144वें, रवांडा 143वें और बोत्सवाना 142वें स्थान पर है।
- भारत की स्थिति: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में भारत 146 देशों में 136वें स्थान पर है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 की सूची में भारत को 149 देशों में 139वें स्थान पर रखा गया था।
असम-मेघालय सीमा समझौता
असम और मेघालय ने अपनी 885 किलोमीटर की सीमा के साथ 12 सेक्टरों में से छ: में 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक रूप से हल कर लिया है।
- महत्वपूर्ण तथ्य: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने छ: विवादित क्षेत्रों पर एक ‘ऐतिहासिक’ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें पहले चरण में समाधान के लिए लिया गया था।
- नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 29 मार्च, 2022 को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- ये छ: विवादित क्षेत्र असम के कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार जिलों और मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स, री-भोई और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलों के तहत ताराबारी, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा, खानापारा-पिलंगकाटा और रातचेरा हैं।
- विवादित 36.79 वर्ग किमी भूमि में से असम को 18.51 वर्ग किमी विवादित क्षेत्र और मेघालय को शेष 18.28 वर्ग किमी भूमि मिलेगी।
- समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही अंतर-राज्यीय सीमा का लगभग 70% अब विवाद मुक्त हो गया है।
पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी
स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स
जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च (JNCASR) की सभी सामग्री अनुसंधान गतिविधियों को एक साथ लाने के लिए 5 मार्च, 2022 को स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स-समत (School of Advanced Materials: SAMat) की आधारशिला का अनावरण किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: नई भवन सुविधा की स्थापना से नए विचार, नई विचार प्रक्रियाएं, नई सुविधाएं प्राप्त होंगी।
- संस्कृत में समत (SAMat) का अर्थ है समभाव। SAMat के सृजन का विचार 2018 में महसूस किया गया था और इसमें कई इकाइयों से लिए गए 28 संकाय सदस्य शामिल हैं।
- जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (JNCASR) जक्कुर, बैंगलोर में स्थित एक बहु-विषयक अनुसंधान संस्थान है। यह डीएसटी के तहत एक स्वायत्त संस्थान और डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी संस्थान है।
- जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को 1989 में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के स्मरण हेतु स्थापित किया गया था।
'एमएसएमई के प्रदर्शन को बेहतर करने और तेजी लाने’ की योजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को ‘एमएसएमई के प्रदर्शन को बेहतर करने और इसकी गति में तेजी लाने’ (Raising and Accelerating MSME Performance: RAMP) पर 808 मिलियन डॉलर (6,062.45 करोड़ रुपए) की विश्व बैंक से सहायता प्राप्त योजना को मंजूरी दी।
महत्वपूर्ण तथ्य: RAMP एक नई योजना है और इसकी शुरुआत वित्त वर्ष 2022-23 मेंहोगी।
- योजना के लिए कुल परिव्यय 808 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जिसमें से 500 मिलियन डॉलर विश्व बैंक से ऋण होगा और शेष 308 मिलियन डॉलर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।
- RAMP पर योजना विश्व बैंक से सहायता प्राप्त केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इसके तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के विभिन्न कोविड रोग सुदृढ़ता और रिकवरी उपायों के लिए आवश्यक मदद दी जा रही है।
- कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार और ऋण तक पहुंच में सुधार करना, केंद्र एवं राज्यों में संस्थानों और शासन को मजबूत करना, केंद्र-राज्य संबंधों और साझेदारी को बेहतर करना आदि है।
सुजलाम 2.0 अभियान
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 23 मार्च, 2022 को ग्रेवाटर प्रबंधन (greywater management) के लिए ‘सुजलाम 2.0 अभियान’ लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: नौ मंत्रालयों- जल शक्ति मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, युवा कार्य तथा खेल मंत्रालय, जनजातीय मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय- ने एक संयुक्त परामर्श पर हस्ताक्षर किए।
- समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम कार्यान्वयन में सीधे तौर पर जुड़े सभी लोगों के साथ अभिसरण मॉडल के आधार पर मंत्रालयों के स्तर पर ग्रेवाटर प्रबंधन कैसे किया जाएगा।
- अभियान के अंतर्गत समुदायों, पंचायतों, स्कूलों, आंगनवाड़ी जैसे संस्थानों को जन-भागीदारी के माध्यम से ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए संगठित किया जाएगा।
- सुजलाम 2.0 अभियान के अंतर्गत 6 लाख गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर गतिविधि तेज होगी।
- ग्रेवाटर घरेलू अपशिष्ट जल को संदर्भित करता है, जो घरों, कार्यालय भवनों आदि से निकलता है और बिना मल संदूषण (faecal contamination) के होता है।
तेजस कौशल परियोजना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 मार्च, 2022 को दुबई एक्सपो में 'तेजस' (Training for Emirates Jobs And Skills: TEJAS) कौशल परियोजना का शुभारंभ किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: तेजस प्रवासी भारतीयों को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना (Skill India International Project) है।
- स्किल इंडिया अंतरराष्ट्रीय परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कौशल, प्रमाणपत्र और विदेशों में रोजगार प्रदान करना है।
- तेजस का उद्देश्य भारतीय श्रमबल या कामगारों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कौशल और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने हेतु उनका मार्ग प्रशस्त करना है।
- तेजस का लक्ष्य प्रारंभिक चरण के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में 10,000 मजबूत भारतीय श्रमबलतैयार करना है।
- 'दुबई एक्सपो 2020' 1 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एक विश्व एक्सपो था। एक्सपो 2020 का विषय 'कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर' (Connecting Minds, Creating the Future) था।
समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय
विश्व स्वास्थ्य दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- इसके विचार की परिकल्पना वर्ष 1998 में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व स्वास्थ्य सभा में की गई थी, जिसे वर्ष 2010 में लागू किया गया।
- प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस (7 अप्रैल, 1948) की वर्षगाँठ पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
- प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम 'Our Planet, Our Health' है.
- प्राइमरी हेल्थ 6 तरह की होती है, जिसमें फिजिकल, मेंटल, सोशल, इमोशनल, एनवायरमेंटल और स्प्रिचुअल हेल्थ शामिल होती है. अगर किसी की ये 6 प्राइमरी हेल्थ सही हैं, तो उसे स्वस्थ कहा जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अच्छी हेल्थ हर इंसान के लिए काफी जरूरी है.
- यह कई तरह से इंसान की मदद करती है, क्योंकि स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक प्रोडक्टिव रहते हैं.
ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल
ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- यह एक 360 डिग्री डिजिटल सल्यूशन (360 Degree Digital Solution) प्रस्तुत करता है जो हितधारकों को अनुमति लेने, पंजीकरण हेतु आवेदन करने, आवेदनों पर नज़र रखने, शुल्क की गणना करने तथा भुगतान करने की सुविधा प्रदान करेगा।
- यह पोर्टल सभी हितधारकों को निजी उपग्रह टीवी चैनल्स, टेलीपोर्ट ऑपरेटर्स, मल्टी-सर्विसेज़ ऑपरेटर्स (Multi-Services Operators- MSOs), सामुदायिक और निजी रेडियो चैनल्स आदि के लिये डिजिटल इंडिया के व्यापक प्रयासों के तहत अपनी सेवाएँ प्रदान करेगा।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) सेवा पोर्टल का उद्घाटन किया।
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सेवा की शुरुआत की। इसके तहत सरकार की ओर से जरूरी किसी भी तरह की अनुमति और स्वीकृति पाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि यह सेवा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से 900 सैटेलाइट टीवी चैनल्स, 70 टेलीपोर्ट ऑपरेटर्स, 1,700 एमएसओ, 350 सामुदायिक रेडियो स्टेशन और 380 निजी एफएम चैनलों के लाभान्वित होने की संभावना है।
IPCC आकलन रिपोर्ट
IPCC आकलन रिपोर्ट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- आकलन रिपोर्ट, जो कि पहली बार वर्ष 1990 में सामने आई थी, पृथ्वी की जलवायु की स्थिति का सबसे व्यापक मूल्यांकन है।
- प्रत्येक 12 वर्षों में IPCC मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करता है।
- ये रिपोर्ट्स जलवायु परिवर्तन के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया का आधार हैं। बदलती जलवायु को लेकर एक सामान्य समझ विकसित करने हेतु सैकड़ों विशेषज्ञ प्रासंगिक, प्रकाशित वैज्ञानिक जानकारी के हर उपलब्ध स्रोत का अध्ययन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A | केवल 1और 3 |
|
B | केवल 2 |
|
C | केवल 2 और 3 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
- संयुक्त राष्ट्र की जलवायु-विज्ञान संस्था, जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी समिति यानी आईपीसीसी ने 4 अप्रैल, 2022 को अपनी छठी आकलन रिपोर्ट की तीसरी किस्त जारी की।
- इसे आईपीसीसी के वर्किंग ग्रुप-3 ने तैयार किया है, और इसका फोकस ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए, जलवायु परिवर्तन में कमी लाने पर है।
- रिपोर्ट का दूसरा भाग मार्च 2022 में प्रकाशित हुआ था जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, ज़ोखिमों और कमज़ोरियों एवं अनुकूलन विकल्पों से संबंधित है।
- इस रिपोर्ट का पहला भाग वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन के भौतिक विज्ञान से संबंधित था।
- इसमें यह बताया गया था कि वर्ष 2040 से पहले ही वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।
- आकलन रिपोर्ट, जो कि पहली बार रिपोर्ट वर्ष 1990 में सामने आई थी, पृथ्वी की जलवायु की स्थिति का सबसे व्यापक मूल्यांकन है।प्रत्येक सात वर्षों में IPCC मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करता है।
- बदलती जलवायु को लेकर एक सामान्य समझ विकसित करने हेतु सैकड़ों विशेषज्ञ प्रासंगिक, प्रकाशित वैज्ञानिक जानकारी के हर उपलब्ध स्रोत का अध्ययन करते हैं।
समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी
नियर फील्ड कम्युनिकेशन
नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- NFC एक छोटी दूरी की वायरलेस कनेक्टिविटी तकनीक है जो एनएफसी-सक्षम उपकरणों (NFC-enabled devices) को एक-दूसरे के साथ संवाद करने तथा स्पर्श के माध्यम से जल्दी और आसानी से जानकारी स्थानांतरित करने की अनुमति देती है- चाहे बिलों का भुगतान करना हो, बिज़नेस कार्ड का आदान-प्रदान करना हो, कूपन डाउनलोड करना हो या कोई दस्तावेज़ साझा करना हो।
- NFC दो उपकरणों के बीच संचार को सक्षम करने के लिये विद्युत चुंबकीय रेडियो क्षेत्रों के माध्यम से डेटा प्रसारित करता है। इसके लिये दोनों उपकरणों में एनएफसी चिप्स होना आवश्यक है क्योंकि लेन-देन एक निकटतम दूरी पर होता है।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A | केवल 1 |
|
B | केवल 2 |
|
C | 1 और 2 दोनों |
|
D | न तो 1 और न ही 2 |
Explanation :
- हाल ही में Google pay ने पाइन लैब्स (Pine Labs) के सहयोग से भारत में एक नई सुविधा 'यूपीआई हेतु भुगतान करने के लिये टैप करें’ (Tap to pay for UPI) शुरू की है।
- इसमें नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक का उपयोग किया जाता है।
- यह एनएफसी-सक्षम एंड्रॉइड स्मार्टफोन (NFC-enabled Android Smartphones) और Google pay से जुड़े UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) खातों वाले उपयोगकर्त्ताओं को देश भर में किसी भी पाइन लैब्स एंड्रॉइड पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) टर्मिनल पर अपने फोन को टैप कर लेन-देन करने की अनुमति देगी।
वस्तु एवं सेवा कर
वस्तु एवं सेवा कर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
- GST को 106वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2017 के माध्यम से पेश किया गया था।
- यह अनिवार्य रूप से एक उपभोग कर (Consumption Tax) है और अंतिम उपभोग बिंदु पर लगाया जाता है।
- जीएसटी में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्द्धित कर (वैट), सेवा कर, विलासिता कर आदि जैसे अप्रत्यक्ष करों को समाहित कर दिया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A | केवल 1 और 3 |
|
B | केवल 2 |
|
C | केवल 2 और 3 |
|
D | 1, 2 और 3 |
Explanation :
- मार्च 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax- GST) का सकल संग्रह (फरवरी में हुए विक्रय के संदर्भ में) बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपए हो गया।
- यह संग्रह मार्च 2021 की तुलना में 14.7% और मार्च 2020 की तुलना में 45.6% अधिक है।
- GST को 101वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 के माध्यम से पेश किया गया था। GST ने दोहरे कराधान, करों के व्यापक प्रभाव, करों की बहुलता, वर्गीकरण के मुद्दों आदि को कम करने में मदद की है और एक आम राष्ट्रीय बाज़ार को प्रस्तुत किया है।
- वस्तुओं या सेवाओं (यानी इनपुट पर) की खरीद के लिये एक व्यापारी द्वारा कर का भुगतान किया जाता है, अब GST को अंतिम वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है। सेट ऑफ टैक्स (Set Off Tax) को इनपुट टैक्स क्रेडिट कहा जाता है।
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें