28 अक्टूबर, 2022 कोकॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) के तत्वावधान में विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (Investor Education and Protection Fund Authority: IEPFA) ने श्रीनगर में एक निवेशक शिक्षा, जागरूकता एवं संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
16 अक्टूबर, 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारत के पहले एल्युमीनियम फ्रेट रेक-61 BOBRNALHSM1 का उद्घाटन किया, जिसका गंतव्य बिलासपुर है।
महत्वपूर्ण तथ्य
यह एल्युमीनियम रेक अपने पूरे सेवा काल में करीब 14,500 टन कम कार्बन उत्सर्जन करेगा।
19 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन, प्रदर्शनी केंद्र में डेफएक्सपो-22 का उद्घाटन एवं मिशन डेफस्पेस का शुभारंभ किया और गुजरात में डीसा एयरफील्ड की आधारशिला रखी।
थीमः ‘पाथ टू प्राइड’
महत्वपूर्ण बिंदुः इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान-एचटीटी-40 का भी अनावरण किया।
रक्षा क्षेत्र से जुड़े 411 उपकरण मेक इन इंडिया के तहत बनाये जा रहे रहे हैं। |
इस कार्यक्रम के दौरान पहली बार 400 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। |
एक्सपो में 1,300 से अधिक प्रदर्शक हैं; जिनमें भारत का रक्षा उद्योग, भारतीय रक्षा उद्योग से जुड़े कुछ संयुक्त उद्यम, एमएसएमई और 100 से अधिक स्टार्टअप शामिल हैं। |
2021-22 में भारत से रक्षा निर्यात 1.59 अरब डॉलर; यानी करीब 13 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। |
26 सितंबर, 2022 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहले वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद नेतृत्व सम्मेलन (Council of Scientific and Industrial Research Leadership Conference) को संबोधित किया, जिसमें देश भर में सभी 37 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के निदेशकों और विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
महत्वपूर्ण तथ्यः इस सम्मेलन में देश भर में फैली 37 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं/संस्थानों में से प्रत्येक में तकनीकी सफलताओं और नवाचार प्रदर्शन के लिए ‘एक सप्ताह एक प्रयोगशाला (वन वीक वन लैब)’ विषय पर आधारित अभियान की घोषणा की गई।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद
|
हाल ही में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत कचरे से खिलौने डिजाइन करने की एक प्रतियोगिता ‘स्वच्छ टॉयकाथन’ की शुरूआत की गई है।
हाल ही मेंउच्चतम न्यायालय ने गर्भ का ‘मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी रूल्स, 2003’ के तहत विवाहित या अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक सुरक्षित व कानूनी रूप से गर्भपात कराने का अधिकार दे दिया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः उच्चतम न्यायालय के अनुसार वैवाहिक होने या न होने के आधार पर कोई भी पक्षपात संवैधानिक रूप से सही नहीं है।
26 सितंबर, 2022 को मनसुख मांडविया ने आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के 4 वर्ष पूर्ण होने और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 2 दिवसीय आरोग्य मंथन-2022 आयोजन में पीएमजेएवाई और एबीडीएम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य-
सर्वश्रेष्ठ प्रदशर्न करने वाले केंद्र शासित प्रदेश-
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले-
शीर्ष प्रदर्शन करने वाली सरकारी फैसिलिटी जिला अस्पताल-
24 और 27 सितंबर, 2022 को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वर्चुअल सम्मेलन ‘सिम्फोने’ का आयोजन किया गया; जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जी- किशन रेड्डी ने किया।
उद्देश्यः पूर्वोत्तर भारत की अनदेखी सुंदरता का प्रदर्शन करना और उत्तर-पूर्वी भूभाग में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक रोडमैप तैयार करना है।
GK फ़ैक्ट
|
23-24 सितंबर, 2022 को दो दिवसीय पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया गया, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया।
सितम्बर 2022 में सरकार की स्किल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (Electronics Sector Skill Council of India-ESSCI) ने सैमसंग इंडिया के साथ एक स्किलिंग पहल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
उद्देश्यः युवाओं की उद्योग प्रासंगिक कुशलता का विकास कर उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
सितंबर 2022 में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पुणे में ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन के लिए एक ऑनलाइन शिक्षण मंच ‘भारत विद्या’ का शुभारंभ किया।
सितंबर 2022 में आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 जारी की गई। इस लिस्ट में गौतम अडानी और परिवार की अनुमानित संपत्ति `10,94,400 करोड़ के साथ शीर्ष स्थान पर है।
शीर्ष अमीर व्यक्तियों की सूची -
क्रम | व्यक्ति | अनुमानित संपत्ति |
1 | गौतम अडानी | `10,94,400 करोड़ |
2 | मुकेश अंबानी | 7,94,700 करोड़ रुपये |
3 | साइरस पूनावाला | 2,05,400 करोड़ |
4 | शिव नादर | 1,85,800 करोड़ |
5 | राधाकिशन दमानी | 1,75,100 करोड़ रुपये |
11 अक्टूबर, 2022 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले लड़कियों के लिए गैर-पारंपरिक आजीविका (non-traditional livelihood) में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘बेटियां बने कुशल’ का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः लड़कियों को कौशल प्रदान करना, नए युग के कौशल और गैर-पारंपरिक आजीविका पर जोर देना।
10 अक्टूबर, 2022 को महाराष्ट्र औद्योगिक टाउनशिप लिमिटेड (MITL) द्वारा मुंबई में आयोजित चौथा एनआईसीडीसी (National Industrial Corridor Development Corporation) निवेशक गोलमेज सम्मेलन, आयोजित किया गया।
उद्देश्यः हितधारकों के बीच एक सार्थक चर्चा को सुगम बनाना है और इस प्रकार निवेशकों के लिए विभिन्न सहयोग अवसरों की पहचान करने में सहायता करना है।
GK फ़ैक्ट
|
7 और 8 अक्टूबर, 2022 को एएसआई ने ‘परियोजना मौसम’ हिंद महासागर रिम देशों के बहु-सांस्कृतिक संबंधों की खोज पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
उद्देश्यः भविष्य में अनुसंधान को बढ़ावा देने और इस विषय के बारे में हमारी समझ को व्यापक बनाना।
GK फ़ैक्ट
|
26 सितंबर, 2022 को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प पर पर्यावरण के अनुकूल नेशनल एक्सपो स्टार्टअप-2022 का चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।
उद्देश्यः इको सिस्टम को बढ़ावा देना और प्रतिबंधित एकल वस्तुओं के स्थान पर इको विकल्प को शामिल किया जाना।
सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है?
|
हाल ही में भारत सरकार ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) सहित 8 संगठनों को UAPA के तहत गैरकानूनी घोषित कर दिया है।
‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’
GK फ़ैक्ट
|
26 सितंबर, 2022 को त्रिपुरा विधानसभा ने मनु बांकुल में ‘धम्म दीपा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय’ की स्थापना के लिए सर्वसम्मति से विधेयक पारित कर दिया गया।
हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षा विभाग को हिंदी और उर्दू अकादमियों की तर्ज पर सुरजापुरी और बज्जिका बोलियों के प्रचार के लिए अकादमियों की स्थापना करने की घोषणा की है।
उद्देश्यः स्वदेशी भाषा और संस्कृति की रक्षा करना।
महत्वपूर्ण तथ्यः सुरजापुरी मुख्य रूप से किशनगंज और पूर्वोत्तर बिहार के सीमांचल के अन्य हिस्सों में बोली जाती है; जिसमें कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिले शामिल हैं।
10 अक्टूबर, 2022 को नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम- सिंधिया ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर, श्रीनगर में चौथे हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।
थीमः ‘हेलीकॉप्टर फॉर लास्ट माइल कनेक्टिविटी’
GK फ़ैक्ट
|
4 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और सहकार भारती ने ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम और अर्थ गंगा के तहत हरियाणा के सोनीपत जिले के बयांपुर गांव में ‘विशाल किसान सम्मेलन’ कार्यशाला का आयोजन किया।
उद्देश्यः गंगा बेसिन में किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना।
GK फ़ैक्ट
|
5 अक्टूबर, 2022 को इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited: IREDA) ने साइबर सुरक्षा जागरुकता पैदा करने के लिए फ्साइबर जागृति दिवसय् मनाया।
उद्देश्यः साइबर धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच जागरुकता पैदा करना और उन्हें संवेदनशील बनाना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः साइबर जागृति दिवस गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत सभी सरकारी संगठनों में साइबर सुरक्षा जागरुकता का प्रसार किया जाता है।
GK फ़ैक्ट
|
11 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस 2022 को संबोधित किया।
महत्वपूर्ण बिंदुः इस 5 दिवसीय कांग्रेस में लगभग 120 देशों के 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों सहित 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
12 से 14 अक्टूबर, 2022 तक राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला द्वारा नई दिल्ली में ‘वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी-2022’ का आयोजन किया गया, जिसके उद्घाटन सत्र को खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया।
महत्वपूर्ण तथ्यः ये तीसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी है, पहली बार भारत में इसकी मेजबानी की जा रही है।
GK फ़ैक्ट
|
7 अक्टूबर, 2022 कोगुजरात के केवड़िया, एकता नगर में उद्योग 4.0 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विषयः ‘उद्योग 4.0 भविष्य की चुनौतियां’
उद्देश्यः भारत के विनिर्माण क्षेत्र में उद्योग 4.0 को बढ़ावा देना, रणनीतियों को समझने और 2030 तक विकास एवं प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए सिस्टम, उत्पादों और प्रक्रियाओं को सक्षम करने के लिए उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों को सक्षम करना है।
7 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में ईस्टर्न एंड नॉर्थ-ईस्टर्न ‘कोऑपरेटिव डेयरी कॉन्क्लेव-2022’ का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण तथ्यः सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने प्रत्येक पंचायत के अंदर एक मल्टीपर्पज पैक्स (PACS) की योजना बनाई है, जो डेयरी, एफपीओ, कृषि और गैस उत्पादन के वितरण का काम करेंगी।
29 सितंबर, 2022 को भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards-BIS) ने परीक्षण, निरीक्षण, प्रमाणन परिषद, भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
महत्वपूर्ण तथ्यः दोनों संगठन प्रयोगशालाओं में मानक व गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थायी तौर-तरीकों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने तथा सामंजस्य स्थापित करने के लिए सहयोग करेंगे।
10 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन पूरे देश में 280 स्थानों पर किया गया।
उद्देश्यः स्थानीय युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के माध्यम से उनके करियर को बेहतर स्वरूप प्रदान करना।
महत्वपूर्ण तथ्यः इसके माध्यम से युवाओं के बीच इसमें शामिल होने वाली कंपनियों में मौजूद अवसरों के बारे में जागरुकता और जानकारी प्रदान की जाती है।
11 अक्टूबर, 2022 को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने नई दिल्ली स्थित सशस्त्र बल क्लिनिक में ‘संजीवनी-लाइफस्टाइल क्लिनिक’ नामक एक एकीकृत सुविधा का उद्घाटन किया।
उद्देश्यः सशस्त्र बलों के कर्मियों और आश्रितों को जीवन शैली संबंधी विकारों के बारे में जागरुक करना, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा आदि जैसे रोगों को रोकना एवं उनका प्रबंधन करना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः इस क्लिनिक में सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सेनाकर्मियों तथा उनके आश्रितों को जीवन शैली संबंधी रोगों के खिलाफ व्यापक निवारक एवं उपचारात्मक देखभाल के बारे में आहार, व्यायाम व व्यवहार परामर्श दिया जाएगा।
9 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मोढेरा’ गांव को भारत का पहला 24X7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
|
1 अक्टूबर, 2022 ‘राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रियों का तीन दिवसीय डिजिटल इंडिया सम्मेलन’ को नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्यः इस सम्मलेन में आगामी 500 दिनों में नए 25,000 टावर लगाने के लिए 36,000 करोड़ रुपये स्वीकृत 2,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष समर्थनके लिए सहायता प्रदान की गई।
सितम्बर, 2022 में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) द्वारा ‘सेवा ही संकल्प’ की अपनी शपथ को आगे बढ़ाते हुए ऑपरेशन फ्सेवाय्, ऑपरेशन "डिग्नटी", ऑपरेशन "नन्हें फरिश्ते", मिशन "जीवन रक्षा" और ऑपरेशन "मातृशिक्त" जैसे अनेक केंद्रीय अभियानों का संचालन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। साथ ही अपने संबोधन में स्थानीय हितों के लिए वैश्विक सहयोग के लिए आह्वान किया।
महत्वपूर्ण तथ्यः इंटरपोल की इस महासभा को 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई। इस बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिनमें देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
19 अक्टूबर, 2022 को गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Ministry of Home Affairs and the Bureau of Police Research and Development) के समन्वय द्वारा नई दिल्ली में एक समान पर्यटक पुलिस योजना के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो और राज्य सरकारों/संघ शासितप्रदेशों के प्रशासन को एक मंच पर लाना है।
महत्त्वपूर्ण तथ्य-
17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया।
17 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुजरात के गांधीनगर में पहले ‘सेमीकॉनइंडिया फ्यूचरडिजाइन रोड शो’ को हरी झंडी दिखाई।
महत्वपूर्ण तथ्य: भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश भर में सेमीकॉनइंडिया फ्यूचरडिजाइन रोड शो की एकशृंखला शुरू की है।
17 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के करनाल में डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम फ्द ग्रेट खलीय् अकादमी रखा गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इस परिसर में अन्य सुविधाओं के अलावा एक फिटनेस सेंटर, व्यायामशाला, खेल परिसर, कुश्ती एन्क्लेव और रेस्तरां है, जो मुख्य रूप से युवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
15 अक्टूबर, 2022 को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा मिजोरम के आइजोल स्थित दावरपुई बहुउद्देशीय केंद्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र (NSSH) सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देना और एनएसएसएच योजना व मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः इस आयोजन में 300 से अधिक एससी-एसटी उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price: MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
लक्ष्यः किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए एमएसपी (रुपये प्रति क्विंटल)
फसलें |
एमएसपी आरएमएस 2022-23 |
एमएसपी आरएमएस 2023-24 |
आरएमएस उत्पादन की लागत 2023-24 |
एमएसपी में वृद्धि (पूर्ण) |
लागत से अधिक लाभ (प्रतिशत में) |
गेहूं |
2,015 |
2,125 |
1,065 |
110 |
100 |
जौ |
1,635 |
1,735 |
1,082 |
100 |
60 |
चना |
5,230 |
5,335 |
3,206 |
105 |
66 |
मसूर |
5,500 |
6,000 |
3,239 |
500 |
85 |
सरसों |
5,050 |
5,450 |
2,670 |
400 |
104 |
कुसुंभ |
5,441 |
5,650 |
3,765 |
209 |
50 |
हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
हाल ही में भारत चीनी सत्र अक्टूबर-सितंबर 2021-22 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक तथा उपभोक्ता और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी निर्यातक के रूप में उभर कर सामने आया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंकटाड ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस वर्ष 2022 घटकर 5.7% रहने का अनुमान लगाया है, जबकि 2021 में यह 8.2% थी।
महत्वपूर्ण तथ्य-
GK फ़ैक्ट
|
भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 की संदर्भ अवधि के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (Quarterly Industrial Outlook Survey) के 100वें दौर की शुरुआत की है।
अक्टूबर 2022 में आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति पांच महीने के उच्च स्तर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि औद्योगिक उत्पादन पिछले 18 माह में पहली बार घटा है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित ‘किसान सम्मान सम्मेलन’ में देश की 3.3 लाख खुदरा उर्वरक दुकानों को ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र’ (PM Kisan Samriddhi Centre-PMKSK) में बदलने की घोषणा की है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और ऑक्सफर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल की तरफ से जारी नए बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Multidimensional Poverty Index) जारी किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में हुए एक मासिक सर्वेक्षण में विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) अप्रैल में बढ़कर 54.7 पर पहुंच गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
29 सितम्बर, 2022 को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं को लेकर नई दरें लागू की हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य -
हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट (SIPRI) के एक अध्ययन के अनुसार, इंडो-पैसिफिक के 12 देशों की लिस्ट में चीन आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन में पहले स्थान पर है, जबकि भारत को चौथा स्थान दिया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
26 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजिंग बेस्ड एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 7वीं वार्षिक बैठक में शामिल हुईं।
महत्वपूर्ण तथ्य-
GK फ़ैक्ट
|
17-20 अक्टूबर, 2022 तक केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’ की पांचवीं सभा का आयोजन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
10 अक्टूबर, 2022 को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने नई दिल्ली में ‘बी20 इंडोनेशिया ग्लोबल डायलॉग’ पर सम्मेलन की मेजबानी की।
उद्देश्यः भारतीय उद्योग के दृष्टिकोण को बी20 इंडोनेशिया की नीतिगत सिफारिशों के समरूप बनाना है।
28 से 30 सितंबर, 2022 को मेक्सिको सिटी में आयोजित ‘यूनेस्को-मोंडियाकल्ट-2022 विश्व सम्मेलन’ में संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया।
उद्देश्यः अधिक मजबूत और लचीला सांस्कृतिक क्षेत्र को आकार देना है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
16 अक्टूबर, 2022 को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मिलेगा।
भेड़िया योद्धा कूटनीति या ‘वुल्फ वॉरियर’ डिप्लोमेसी क्या है?
|
अक्टूबर 2022 में भारतीय आयुर्वेद संस्थान और प्रौद्योगिकी संस्थान, जापान ने ‘अकादमिक’ स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
उद्देश्यः अपने संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बढ़ावा देना है।
6 अक्टूबर, 2022 को भारत के राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और जर्मनी की कंपनी मेसर्स के प्लस एस मिडिल ईस्ट एफजेडई डीएमसीसी के मध्य समझौताज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
उद्देश्यः कृषक समुदाय के लिए एमओपी की उपलब्धता में सुधार करना और विभिन्न ग्रेड के जटिल उर्वरकों के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
11 अक्टूबर, 2022 को मुंबई में भारत-यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त कार्य बल की 10वीं बैठक सह-अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा अबू धाबी (अमीरात) की कार्यकारी परिषद के सदस्य शेख हमीद बिन जाएद अल नाहयान द्वारा की गई।
महत्वपूर्ण तथ्य-
11 अक्टूबर, 2022 को भारत ने नई दिल्ली में ‘उच्च शिक्षा पर भारत-नॉर्वे संयुक्त कार्यदल’ की छठी बैठक की मेजबानी की।
6 अक्टूबर, 2022 को विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता के साथ वार्ता की।
महत्वपूर्ण तथ्य-
11 अक्टूबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार परिषद में 2023-2025 कार्यकाल के लिये सदस्य के तौर पर 12 नए देशों का चुनाव किया है, जबकि जर्मनी व सूडान को दूसरे कार्यकाल के लिये चुना गया है।
महासभा अध्यक्ष कसाबा कोरोसी ने मतदान के बाद निम्न देशों के चुने जाने की घोषणा की जिसमें-
6 अक्टूबर, 2022 को ओम बिरला जकार्ता में जी-20 देशों की संसद के पीठासीन अधिकारियों के 8वें शिखर सम्मेलन-पी-20 को सम्बोधित किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में यूनेस्कोने देश के 50 विशिष्ट और प्रतिष्ठित विरासत वस्त्र शिल्पों की सूची जारी की है।
जारी सूची के कुछ महत्वपूर्ण विरासत शिल्प-
शिल्प विरासत |
राज्य |
अवध जामदानी |
वाराणसी |
मशरू बुनाई और पटोला |
गुजरात |
हिमरू |
महाराष्ट्र |
रूमाल |
हिमाचल प्रदेश, चंबा |
थिग्मा या ऊन की टाई और डाई |
लद्दाख |
टोडा कढ़ाई और सुंगुडी |
तमिलनाडु |
हिमरू बुनाई |
हैदराबाद |
बंधा टाई और डाई बुनाई |
ओडिशा, संबलपुर |
कुनबी बुनाई |
गोवा |
गरद-कोरियल |
पश्चिम बंगाल |
खेस |
हरियाणा |
इलकल और लंबाडी या बंजारा कढ़ाई |
कर्नाटक |
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट के एक ताजा अध्ययन के अनुसार, इंडो-पैसिफिक के 12 देशों की लिस्ट में चीन आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन में पहले स्थान पर है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
GK फ़ैक्ट
|
28 सितम्बर, 2022 को दुबई में संपन्न हुए 8वें विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन के दौरान ‘हरित अर्थव्यवस्था पर वैश्विक गठबंधन’ की शुरूआत की गई।
उद्देश्यः विकासशील देशों की क्षमता बढ़ाना, उनकी हरित अर्थव्यवस्था संक्रमण परियोजनाओं के लिये समर्थन प्रदान करना तथा परियोजना कार्यान्वयन पर ज्ञान का आदान-प्रदान करना।
महत्वपूर्ण तथ्य-
28 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच कुशियारा नदी के लिए एक समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
30 अक्टूबर, 2022 को ‘मेक इन इंडिया’ और घरेलू विमानन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा (गुजरात) में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए एक परिवहन विमान निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
महत्वपूर्ण तथ्य-
28 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।
23 अक्टूबर, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वनवेब द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का एक समूह लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
13 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IIT गुवाहाटी में ‘परम कामरूप’ सुपर कम्प्यूटर का उद्घाटन किया।
21 अक्टूबर, 2022 को DRDO ने देश में ही विकसित नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
27 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1947 में श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) में बडगाम हवाई अड्डे पर भारतीय सेना के हवाई अभियानों-जिसने स्वतंत्र भारत की पहली नागरिक-सैन्य विजय सुनिश्चित की थी। इस उपलिब्ध के 75वें वर्ष के उपलक्ष में ‘शौर्य दिवस’ समारोह में भाग लिया।
27 अक्टूबर, 2022 को मेसर्स टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड, कोलकाता, (पश्चिम बंगाल) में पहले यार्ड 335-भीष्म और दूसरे यार्ड 336-बाहुबली 25 टन बोलार्ड पुल टग्स के लिए निर्माण कार्य किया। औपचारिक शुरुआत कमोडोर ऋतुराज साहू, वीएसएम, नौसेना प्रभारी अधिकारी द्वारा रखी गई।
8 अक्टूबर, 2022 को भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के लिए एक नई ‘हथियार प्रणाली शाखा’ के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
4 अक्टूबर, 2022 को आईएनएस तीर, सुजाता और सीजीएस सारथी से युक्त फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज पोर्ट अल-शुवैख, कुवैत पहुंचे।
उद्देश्यः प्रशिक्षुओं को समुद्र एवं बंदरगाह के विभिन्न चरणों के संचालन के प्रति अभ्यस्त कराने के वातावरण से परिचित कराना है।
हाल ही में वर्ष 2022 की एसडीएन-1 और एसडीएन-2 श्रेणियों के अंतर्गत जीनोम संपादित पौधों की नियामक समीक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य -
27 सितंबर, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से ‘वेरी-शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम’ (VSHORADS) मिसाइल की दो सफल परीक्षण जमीन पर स्थित पोर्टेबल लांचर से किया गया।
27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार उत्तराखंड के औली में सशस्त्र बलों और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाई। इसी क्रम में रक्षा मंत्री ने अपनी यात्र के दौरान शस्त्र पूजा की।
19 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के दौरान इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए एक स्वदेशी ट्रेनर विमान HTT-40 का अनावरण किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
7 अक्टूबर, 2022 को चंद्रयान-2 द्वारा पर एक्स-किरण स्पेक्ट्रममापी क्लास ने पहली बार चंद्रमा पर सोडियम की प्रचुरता का मानचित्रण किया है।
हाल ही में रूस द्वारा ईरान निर्मित आत्मघाती कामिकाजे ड्रोन (KAMIKAZE DRONES) यूक्रेन की राजधानी शहर कीव में हमले किये गए थे।
महत्वपूर्ण तथ्य-
12 अक्टूबर, 2022 को 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात के सूरत में संपन्न हुए, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महत्वपूर्ण तथ्य-
शीर्ष पदक विजेता-
विजेता |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
सेवा(सर्विसेज) |
61 |
35 |
32 |
128 |
महाराष्ट्र |
39 |
38 |
63 |
140 |
हरियाणा |
38 |
38 |
39 |
116 |
अक्टूबर 2022 में आयोजित ‘जीव मिल्खा सिंह’ आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट’ का खिताब गगनजीत भुल्लर ने जीत लिया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
28 अक्टूबर, 2022 को महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवहारारे ने 40 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
अक्टूबर 2022 में मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2022 में भारतीय निशानेबाजों ने 34 पदक हासिल कर, चीन के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे।
महत्वपूर्ण तथ्य-
10 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले फीफा महासचिव सुश्री फातमा समौरा से मुलाकात की और ‘फुटबॉल फॉर स्कूल’ कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने की वकालत की।
9 अक्टूबर, 2022 को रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने जापान ग्रां प्री जीतने के साथ अपना लगातार दूसरा फॉर्मूला वन ड्राइवर्स खिताब जीत लिया।
अक्टूबर 2022 में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में इथोपिया के चाला रेगासा (पुरुष वर्ग) और कीनिया की इरिन चेप्टाई (महिला वर्ग) ने प्रदर्शन करते हुए मैराथन की दौड़ जीती।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हॉल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऐतिहासिक फैसला किया, बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों का ध्यान रखते हुए मैच फीस को लेकर नई पॉलिसी लागू की है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
8 अक्टूबर, 2022 को पंकज आडवाणी ने क्वालालम्पुर में IBSF विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का खिताब जीतकर विश्व स्तर पर 25वां स्वर्ण पदक हासिल किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
20 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘काशी तमिल संगमम’ की घोषणा की, जिसे 16 नवंबर से 19 दिसंबर, 2022 तक वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।
उद्देश्यः ज्ञान और संस्कृति की इन दो परंपराओं को करीब लाना, हमारी साझा विरासत की एक समझ निर्मित करना और इन क्षेत्रों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत करना है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
28 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया।
सितंबर, 2022 में ओडिशा सरकार ने जनजातीय समूहों की 50 प्रतिशत आबादी वाले 9 जिलों में विशेष विकास परिषदों (special development councils) का पुनर्गठन किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
अक्टूबर 2022 में तमिलनाडु में ऑनलाइन जुआ खेलने पर प्रतिबंध और ऑनलाइन गेम्स पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी किया है।
अध्यादेश संबंधी प्रावधान-
अक्टूबर 2022 में तमिलनाडु सरकार ने भारत के पहले स्लेंडर लोरिस सेंचुरी को अधिसूचित किया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
12 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिंहगढ़ अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया और त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।
महत्वपूर्ण बिंदु-
11 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती के अवसर पर बिहार में उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
उद्देश्यः आने वाली पीढ़ी जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास को नई गति दे सकें।
11 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक में ‘महाकाल लोक परियोजना’ का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित किया।
उद्देश्यः हमारी विरासत संरचनाओं के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर विशेष जोर देना तथा इस पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करना।
महत्वपूर्ण तथ्य-
7 अक्टूबर, 2022 को उपराज्यपाल आर. के. माथुर द्वारा लद्दाख के लेह में लाइफ मिशन के तहत ‘अग्नि तत्व अभियान’ के पहले सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य -
GK फ़ैक्ट
|
महत्वपूर्ण दिवस-
तारीख |
दिवस |
थीम, विशेषता |
1 अक्टूबर |
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस |
वृद्ध महिलाओं का लचीलापन और योगदान |
2 अक्टूबर |
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस |
|
3 अक्टूबर |
विश्व पर्यावास दिवस |
दूरी का ध्यान रखें, किसी को न छोड़ें और पीछे रखें |
3 अक्टूबर |
विश्व पशु दिवस |
|
7 अक्टूबर |
विश्व कपास दिवस |
|
8 अक्टूबर |
भारतीय वायु सेना दिवस |
|
11 अक्टूबर |
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस |
हमारा समय अब है- हमारा अधिकार, हमारा भविष्य |
13 अक्टूबर |
अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस |
|
16 अक्टूबर |
विश्व खाद्य दिवस |
|
23 अक्टूबर |
7वां आयुर्वेद दिवस |
‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ |
24 अक्टूबर |
संयुत्तफ़ राष्ट्र दिवस |
विश्व पोलियो दिवस |
8 सितम्बर |
विश्व साक्षरता दिवस, विश्व फिजिकल थैरेपी दिवस |
|
10 सितम्बर |
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस |
वर्ष 2022 के लिए थीम- श्ब्तमंजपदह ीवचम जीतवनही ंबजपवदश् या फ्लोगों में अपने काम के जरिए उम्मीद पैदा करनाय् है। |
12 सितंबर |
दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
|
14 सितम्बर |
हिंदी दिवस, विश्व प्रथम वायु दिवस |
भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343(1) में बताया गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिन्दी शब्द मूलतः फारसी भाषा का शब्द है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। |
15 सितम्बर |
भारत में इंजीनियर दिवस, अन्तरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस |
भारत रत्न पुरस्कार विजेता सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है। |
16 सितम्बर |
विश्व ओजोन दिवस |
2022 थीम Global Cooperation Protecting life on Earth' (पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग) थी। |
21 सितम्बर |
अल्जाइमर दिवस,शांति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
|
23 सितम्बर |
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस |
|
25 सितम्बर |
सामाजिक न्याय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस |
|
26 सितम्बर |
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस, विश्व गर्भनिरोधक दिवस |
|
27 सितंबर |
विश्व पर्यटन दिवस |
2022 की थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ है। |
28 सितम्बर |
विश्व रेबीज दिवस |
2022 के लिए थीम ‘वन हेल्थ - जीरो डेथ’ |
29 सितम्बर |
खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरुकता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
|
30 सितम्बर |
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस, विश्व समुद्री दिवस |
|
1 से 7 सितम्बर |
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह |
2022 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम- ‘सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर’ है। |
पुस्तक | लेखक |
‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ | शेहान करुणातिलका |
‘निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर’ | विमल जालान |
‘द कॉर्बेट पेपर्स’ | अक्षय शाह और स्टीफन ऑल्टर |
आधुनिक गीत का दर्शन | बॉब डिलन |
अम्बेडकर: ए लाइफ | शशि थरूर |
‘लताः ए लाइफ इन म्यूजिक’, मूल रूप से लेखक | कवि यतींद्र मिश्रा |
‘द इंग्लिश पेशेंट’ | माइकल ओंडात्जे |
‘द मिरर एंड द लाइट’ | हिलेरी मेंटल |
‘वुल्फ हॉल’ | हिलेरी मेंटल |
‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ | हिलेरी मेंटल |
‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गांधीनगर, गुजरात में इस पुस्तक के गुजराती संस्करण के विमोचन किया। |
‘शी इज-वुमन इन स्टीम’- | एल्सामेरी डी सिल्वा और सुप्रीत के. सिंह |
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय- जीवन दर्शन और समसामयिकता’ | डॉ. बजरंग लाल गुप्ता |
ए पोर्ट्रेट ऑफ ए राइटर ऐज यंग वाइफ | मीना कंडासामी |
24 अक्टूबर, 2022 को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुना गया।
हाल ही में स्वीडन की संसद द्वारा ‘परंपरावादी मॉडरेट पार्टी’ के नेता उल्फ क्रिस्टर्सन को नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।
10 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
हाल ही में बुकर पुरस्कार विजेता और लोकप्रिय उपन्यास लेखिका हिलेरी मेंटल का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
28 सितम्बर, 2022 को राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष, पूर्व सांसद और ओडिशा के जयंती पटनायक का 90 वर्ष की आयु में ओडिशा के भुवनेश्वर में निधन हो गया।
7 अक्टूबर, 2022 को अभिनेता अरुण बाली का मुंबई में 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
9 अक्टूबर, 2022 को अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नागालैंड की प्रसिद्ध साहित्यकार टेम्सुला आओ का दीमापुर में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अक्टूबर 2022 में भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
17 अक्टूबर, को हुई वोटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली जीत के बाद औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
18 अक्टूबर, 2022 को सुश्री भारती दास नई ‘महालेखा नियंत्रक’ (Controller General of Accounts: CGA) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
हाल ही में वित्तीय सेवा विभाग में सचिव संजय मल्होत्र को नया राजस्व सचिव बनाया जायेगा। उन्हें राजस्व विभाग में ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है।
18 अक्टूबर, 2022 को केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में फेरबदल करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अरमाने गिरिधर को नया रक्षा सचिव बनाया है।
हाल ही में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा नोबेल पुरस्कार-2022 विजेताओं की घोषणा की गई है।
नोबेल पुरस्कार विजेता सूची-
पुरस्कार श्रेणी |
विजेता |
देश |
किस योगदान हेतु मिला |
शांति |
एलेस बिलियात्स्की |
बेलारूस |
‘नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अपने देश में सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना की और नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा की है। |
ह्यूमन आर्गनाइजेशन मेमोरियल |
रूस |
||
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज |
यूक्रेन |
||
साहित्य |
एनी एरनॉक्स |
फ्रांस |
साहस और नैदानिक तीक्ष्णता; जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है। इसके लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। |
अर्थशास्त्र |
बेन एस. बेर्नानके |
अमेरिका |
आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग क्षेत्र को बेहतर करने पर शोध किए तथा मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए। |
डगलस डब्ल्यू डायमंड |
अमेरिका |
||
फिलिप एच. डायबविग |
अमेरिका |
||
भौतिक विज्ञान |
एलेन एस्पेक्ट |
फ्रांस |
क्वांटम यांत्रिकी में इनके योगदान के लियेप्रदान किया गया। |
जॉन क्लॉसर |
अमेरिकी |
||
एंटोन जिलिंगर |
ऑस्ट्रिया |
||
रसायनविज्ञान |
कैरोलिन आर. बेट्रोजी |
अमेरिका |
इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा। |
मोर्टन मेल्डेल |
डेनमार्क |
||
के. बेरी शार्पलेस |
अमेरिका |
||
चिकित्सा |
स्वान्ते पाबो |
स्वीडेन |
विलुप्त होमीनिन और मानव विकास जीनोम के क्षेत्र में शोध के लिए प्रदान किया गया। |
भारतीयों को प्राप्त नोबेल पुरस्कार सूची-
व्यक्ति | पुरस्कार श्रेणी | वर्ष |
रबीन्द्रनाथ टैगोर | साहित्य | 1913 |
चन्द्रशेखर वेंकटरमन | भौतिक विज्ञान | 1930 |
डॉ. हरगोबिन्द खुराना | चिकित्सा | 1968 |
मदर टेरेसा | शांति | 1979 |
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर | भौतिक विज्ञान | 1983 |
अमर्त्य सेन | अर्थशास्त्र | 1998 |
वेंकटरमन राधाकृष्णन | रसायन विज्ञान | 2009 |
कैलाश सत्यार्थी | शांति | 2014 |
अभिजीत बनर्जी | अर्थशास्त्र | 2019 |
20 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ‘रक्षा मंत्री पुरस्कार’ प्रदान किए।
उद्देश्यः संगठनात्मक प्रदर्शन के विभिन्न आयामों में सर्वांगीण उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना; ‘छिपे हुए रत्न’ की पहचान करके उनको दूसरों के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रचारित करना।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार से ‘यूक्रेन के लोगों और उनके प्रतिनिधियों’ को रूस के आक्रमण और युद्ध के प्रतिरोध के लिए सम्मानित किया गया है।
14 अक्टूबर, 2022को दक्षिण कोरिया के जेजू में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चर प्रोडड्ढूसर्स 2022 में हैदराबाद को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ मिला है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी द्वारा वर्ष 2022 के लिये सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार ‘यूंकिंग तांग’ सहायक प्रोफेसर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (USA) को दिए जाने की घोषणा की गई।
GK फ़ैक्ट
|
1 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 7वें संस्करण में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 का पुरस्कार प्रदान कीं।
महत्वपूर्ण बिंदु -
10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 5 स्वच्छ शहर
क्रम |
शहर |
स्कोर |
1 |
इंदौर (मध्य प्रदेश) |
71,46 |
2 |
सूरत (गुजरात) |
69,25 |
3 |
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) |
68,53 |
4 |
जीवीएमसी विशाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश) |
67,01 |
5 |
विजयवाड़ा(आन्ध्र प्रदेश) |
66,99 |
1 लाख से कम आबादी वाले शीर्ष 5 शहर
क्रम | शहर | स्कोर |
1 | पंचगनी (महाराष्ट्र) | 63,96 |
2 | पाटन (छत्तीसगढ़) | 62,39 |
3 | करहड़ (महाराष्ट्र) | 62,13 |
4 | लोनावला (महाराष्ट्र) | 59,90 |
5 | करजात (महाराष्ट्र) | 57,86 |
हाल ही में भारतीय जाति विरोधी कार्यकर्ता, लेखिका और कवयित्री मीना कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार-2022’ का विजेता घोषित किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
27 सितंबर, 2022 को सामाजिक कार्यकर्ता सृष्टि बख्शी को संयुक्त राष्ट्र एसडीजी एक्शन अवार्ड्स में ‘चेंजमेकर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
GK फ़ैक्ट
|
27 सितंबर, 2022 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व पर्यटन दिवस, 2022 के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ प्रदान किए।
उद्देश्यः कोशिशों का सम्मान करना और एक स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देना है, ताकि पर्यटन के विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
28 सितम्बर, 2022 कोमध्य प्रदेश सरकार ने गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनकी जन्म-स्थली इंदौर में विजेताओं ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार’ को सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
GK फ़ैक्ट
|
सितंबर, 2022 में सिलिकॉन वैली उद्यमियों के समूह द्वारा ‘बेकथ्रू पुरस्कार-2023’ विजेताओं की घोषणा की गई।
श्रेणीवार पुरस्कार विजेता सूची -
पुरस्कार श्रेणी |
विजेता |
किस कार्य के लिए मिला |
गणित में |
डेनियल स्पीलमैन |
सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और गणित में विभिन्न खोजों के लिए |
मौलिक भौतिकी में |
चार्ल्स बेनेट, गाइल्स ब्रासर्ड, डेविड डड्ढूश और पीटर शोर |
क्वांटम सूचना में उनके योगदान के लिए |
जीवन विज्ञान |
डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को |
अल्फाफोल्ड विकसित करने के लिए, जो प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी करता है। |
क्लिफोर्ड ब्रैंगविन और एंथोनी हाइमन |
सेलुलर संगठन के एक नए तंत्र की खोज के लिए |
|
इमैनुएल मिग्नॉट और मसाशी यानागिसावा |
नार्कोलेप्सी के कारणों की खोज के लिए |
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) ने घोषणा की है कि पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को वर्ष 2022 का UNHCR नानसेन रिफ्यूजी अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation) द्वाराभारत की महिला गोलकीपर सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश को ‘एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर 2021-22’ चुना गया।
महत्वपूर्ण तथ्य-
हाल ही में श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने प्रतिष्ठित साहित्य अवार्ड ‘बुकर पुरस्कार-2022’ (Booker Prize 2022) जीता है। शेहान करुणातिलका अपने रॉक गीतों, स्क्रीन प्ले ट्रेवल स्टोरीज के लिए भी प्रसिद्ध है।
26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (सिम्बेक्स) के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है।
GK फ़ैक्ट
|
11-12 अक्टूबर, 2022 को पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय में कृष्णा-गोदावरी बेसिन अपतटीय विकास क्षेत्र में अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ आयोजित किया गया।
उद्देश्यः अपतटीय रक्षा में शामिल सभी समुद्री हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना है।
सितंबर 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा मादक पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए एक बहु-चरणीय अभियान चलाया गया है।
27 अक्टूबर, 2022 को भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘आईएमटी त्रिलाट’ का पहला संस्करण तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया।
उद्देश्यः प्रशिक्षण और सर्वाेत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना।
महत्वपूर्ण तथ्य-
21 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के माणा में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क और केदारनाथ में रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
उद्देश्यः बुनियादी सुविधाओं का विकास एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना।
महत्वपूर्ण तथ्य-
19 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के चांदनी चौक से स्वच्छ भारत 2022 के अंतर्गत पूरे भारत में मेगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
उद्देश्यः देश भर के सभी गांवों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों को और तेज करना है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
13 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ किया।
10 अक्टूबर, 2022 को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सभी राज्यों में ‘टेली- मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग (टेली-मानस)’ पहल की शुरूआत की।
उद्देश्यः पूरे देश में, विशेषकर सुदूर व सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को चौबीसों घंटे निःशुल्क टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
4 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के एक स्टार्ट-अप मंच ‘हर्स्टार्ट’ का शुभारंभ किया।
1 अक्टूबर, 2022 को दूरसंचार विभाग के निकाय यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड ने टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (टीटीडीएफ) योजना की शुरूआत की है।
उद्देश्यः ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचार प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों में शोध एवं अनुसंधान के लिए निधि देना तथाप्रौद्योगिकी स्वामित्व और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना, आयात कम करना, निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः यह योजना घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय संस्थाओं को अनुदान देती है।
24 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। कुल 42 पुरस्कार प्रदान किए गए।
GK फ़ैक्ट
|
25 सितंबर, 2022 को मेक इन इंडिया पहल ने पथ-प्रदर्शक सुधारों के अपने गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।
GK फ़ैक्ट
|
27 सितंबर, 2022 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के किशनगंज में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ‘सुंदर सुभूमि’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
हाल ही में, सत्र 2022-23 के लिये ‘राष्ट्रीय साधन सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना’ (NMMSS) को मंत्रिमंडल ने 1827 करोड़ रुपए के कुल आवंटन के साथ इस योजना को वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
महत्वपूर्ण तथ्य-
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा ग्लोबल ओशन ऑब्जर्विंग सिस्टम (Global Ocean Observing System: GOOS) रिपोर्ट कार्ड, 2022 जारी किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में देश भर के पंद्रह शहरों और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित ‘ड्राइव टेस्ट’ पर ‘भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण’ ने रिपोर्ट जारी की है।
महत्वपूर्ण तथ्यः भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सहायता से पंद्रह शहरों और आस-पास के क्षेत्रों जालंधर, अंबाला, आइजोल, कोंटाई, इम्फाल, किशनगंज, पोर्टब्लेयर, बिलासपुर, ग्वालियर, मेरठ, अहमदनगर, चिकमंगलूर, वारंगल, कटक, कोयंबटूर, दो राजमार्गों मेरठ-आगरा, ग्वालियर-गुना और एक रेल मार्ग रायगढ़ से डोंगरगढ़ में जून 2022 को समाप्त तिमाहीं में ड्राइव टेस्ट आयोजित किए गये।
29 सितंबर, 2022 को ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन’ (World Intellectual Property Organization) द्वारा ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2022’ जारी किया गया।
भारत की स्थिति
2022 में शीर्ष रैंकिंग वाले देशों की सूची-
रैंकिंग |
देश |
1 |
स्विट्जरलैंड |
2 |
यूएसए |
3 |
स्वीडन |
4 |
यूनाइटेड किंगडम |
5 |
नीदरलैंड्स |
40 |
भारत |
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित एनजीओ फ्रीडम हाउस द्वारा ‘वैश्विक इंटरनेट स्वतंत्रता रैंकिंग-2022’ को जारी किया गया है।
भारत की स्थितः देश में डिजिटल अंतर को पाटने के प्रयासों के पश्चात वैश्विक रैंकिंग में भारत का इंटरनेट स्वतंत्रता स्कोर दो अंक बढ़कर 51 हो गया है; जबकि वर्ष 2021 में इंटरनेट फ्रीडम में भारत का स्कोर 49 था।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) डिक्शनरी मोबाइल एप्लिकेशन ‘साइन लर्न’ लॉन्च किया।
27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह द्वारानई दिल्ली में ‘जलदूत ऐप’ को लांच किया गया।
उद्देश्यः देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जल स्तर पता लगाना है।
10 अक्टूबर, 2022 को केंद्र सरकार ने विपणन कार्यक्रमों में हस्तशिल्प कारीगरों के हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ‘भारतीय हस्तशिल्प पोर्टल’ (http://indian.handicraft.gov.in) शुरू किया।
18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ- जितेंद्र सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से विकसित किए गए सिंगल इंटीग्रेटेड पेंशनर्स पोर्टल ‘भविष्य’ का शुभारंभ किया।
उद्देश्यः केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के जीवन में सुगमता लाना है।
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में ‘मां भारती के सपूत’ (MBKS) नाम से बनी वेबसाइट लांच कर जनता को समर्पित किया।
महत्वपूर्ण तथ्यः इस वेबसाइट के जरिये देश का कोई भी आम नागरिक शहीद सैनिकों या युद्ध या अन्य सैन्य अभियानों के दौरान घायल जवानों की मदद की जा सकेगी।
13 अक्टूबर, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) 2022 सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लॉन्च की गई।
महत्वपूर्ण तथ्यः लीड्स सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रसद बुनियादी ढांचे, सेवाओं और मानव संसाधनों का आंकलन करने के लिए एक स्वदेशी डेटा-संचालित सूचकांक है।
तीन प्रदर्शन श्रेणियां, जिनके नाम हैं:
हाल ही में कन्सर्न वर्ल्डवाइड’ और ‘वेल्ट हंगर हिल्फे’,गैर-सरकारी संगठन द्वारा ‘वैश्विक भुखमरी रिपोर्ट 2022’ जारी की गई।
GHI 2022 में सूची के अनुसार सबसे अच्छी स्थिति वालेशीर्ष पांच देश-
क्रम |
देश |
1 |
बेलारूस |
2 |
बोस्निया |
3 |
हर्जेगोविना |
4 |
चिली |
5 |
चीन |
GHI 2022 सूची के अनुसार सबसे ज्यादा खराब स्थिति वाले शीर्ष पांच देश-
क्रम | देश |
1 | चाड |
2 | डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो |
3 | मेडागास्कर |
4 | सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक |
5 | यमन |
सितंबर 2022 के महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रकाशित रैंकिंग रिपोर्ट में सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए सभी समूह ‘ए’ मंत्रालयों, विभागों और स्वायत्त निकायों में ‘भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण’ (Unique Identification Authority of India) शीर्ष पर है।
महत्वपूर्ण तथ्यः यूआईडीएआई ने लगातार दूसरे महीने इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यूआईडीएआई सीपीजीआरएएमएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के समाधान में शीर्ष पर रहा है।
हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘विजन विकसित भारत-एमएनसी के लिए अवसर तथा अपेक्षाओं’ में यह कहा गया है कि 71 फीसदी एमएनसी ने अपने वैश्विक विस्तार के लिए भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य माना गया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत सुधार और आर्थिक वृद्धि’ पर ध्यान देकर अगले पांच वर्षों में 475 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई पाने का अवसर तैयार कर सकता है।
26 सितंबर, 2022 को इंडियन ऑयल द्वारा हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एवीगैस 100 एलएल की शुरूआत की।
उद्देश्यः जैव ईंधन सम्मिश्रण, हरित हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करना।
27 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चित्रकूट जिले में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य में राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य की अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में एक खोज के तहत पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ वन अभयारण्य में अद्भुत पुरातात्विक अवशेषों का पता लगाया है।
महत्वपूर्ण प्राप्त हुए अवशेषः एएसआई को खोज के दौरान कलचुरी काल के 26 प्राचीन मंदिर/अवशेष मिले हैं, जो 9वीं शताब्दी से 11वीं शताब्दी के है।
7 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में भारत के वन्यजीवों की विविधता दिखाने के लिए ‘अरण्य’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वन्यजीव गैलरी ‘अरण्य’ का उद्घाटन किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्यः कार्यक्रम में स्तनधारी जीवों और पक्षियों की एक पिक्चर गैलरी के माध्यम से भारत की समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया।
हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य उपयुक्त निर्दिष्ट क्षेत्रें में चीतों की निगरानी के लिए एक कार्य दल का गठन किया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः टास्क फोर्स चीतों की प्रगति की समीक्षा कर उनके अनुकूलन एवं स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी करेगी। यह पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास पर सुझाव और सलाह भी देगी।
11 अक्टूबर, 2022 को नितिन गडकरी ने भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक; व्हीकल्स (एफएफवी-एसएचईवी) पर टोयोटा की अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना है, जो 100% पेट्रोल के साथ-साथ 20 से 100% मिश्रित इथेनॉल और विद्युत शक्ति पर चलेगी।
13 अक्टूबर, 2022 कोप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बल्क ड्रग पार्क’ (Bulk Drug Park) की आधारशिला रखी तथा इसी दौरान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना (Indian Institute of Information Technology: IIIT) को राष्ट्र को समर्पित किया।
हिमाचल यात्रा के दौरान लांच की गई विभिन्न पहलें-
20 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात केवडिया के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया।
उद्देश्यः जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी असर से पृथ्वी को बचाना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः मिशन लाइफ, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को लोकतांत्रिक बनाता है, इस मिशन में प्रत्येक व्यक्ति योगदान दे सकता है। मिशन लाइफ हम सभी को पर्यावरण का ट्रस्टी बनाता है।
हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मेट्टूर बांध के पास कावेरी नदी में कैटफिश की एक नई प्रजाति की खोज की है; जिसका नाम पंगेसियस इकेरिया रखा गया है। प्रजाति पंगेसियस जीनस से संबंधित है।
महत्वपूर्ण तथ्यः पंगेसियस जीनस गंगा के मैदानी इलाकों में पाया जाता है, प्रायद्वीपीय भारत में नहीं।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा जारी ‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट-2022’ जारी की गई है?
रिपोर्ट निष्कर्षः रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में विश्व भर में स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों, सरीसृपों और मछलियों की आबादी में 69% की कमी देखी गई है।
GK फ़ैक्ट
|
17 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (Digital Banking Units: DBU) राष्ट्र को समर्पित किया।
उद्देश्यः डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाना।
महत्वपूर्ण तथ्यः 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री ने हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी।
हाल ही में सेबी ने 3 कंपनियों के िखलाफ बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः सेबी ने निवेशकों से गैरकानूनी तरीके से जुटाए गए धन की वसूली के मामले में यह कार्रवाई करने का फैसला किया है।
अक्टूबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2022 तक आंतरिक लोकपाल नियुत्तफ़ करने के लिए कहा है।
उद्देश्यः शिकायत निवारण तंत्र की दक्षता में सुधार करना।
महत्वपूर्ण तथ्यः यह केवल उन शिकायतों से निपटेगा, जिनकी पहले ही केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) द्वारा जांच की जा चुकी है।
14 अक्टूबर, 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘राजगुरुनगर सहकारी बैंक लिमिटेड’ पुणे पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जमाराशियों पर ब्याज दर संबंधी निर्देशों के उल्लंघन के लिए 4.00 लाख का मौद्रिक दंड लगाया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह दंड, जारी उपरोत्तफ़ निर्देशों का पालन करने में बैंक की विफलता को ध्यान में रखते हुए बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4)(i) और धारा 56 के साथ पठित धारा 47 ए (1) (सी) के प्रावधानों के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है।
अक्टूबर, 2022 में अगले 3 माह के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडियन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को जारी निदेशों की वैधता अवधि को बढ़ा दिया है।
हाल ही में सरकार ने IDBI बैंक के निजीकरण के लिए निवेशकों से बोलियां आमंत्रित कीं है। ये बोलियां बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए आमंत्रित की गईं हैं।
हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी पर कॉन्सेप्ट नोट जारी किया गया है।
उद्देश्यः धन शोधन या मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को रोकने में मदद करना है।
महत्वपूर्ण तथ्यः सामान्य रूप से सेंट्रल बैंक की डिजिटल करेंसी (CBDC) और डिजिटल रुपये की नियोजित विशेषताओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदाकरने के लिए जारी किया गया है।
हाल ही मेंएस्सार समूह ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील लिमिटेड को अपने कुछ बंदरगाहों और बिजली बुनियादी ढांचा बेचने के लिए एक सौदे की घोषणा की।
हाल ही में पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में प्रमुख डिपॉजिटरी एनएसडीएल के अनुसार केंद्र सरकार के डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क में 10 करोड़ रुपये में 5.6 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर लिया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने निजी प्लेसमेंट रूट के तहत ओएनडीसी में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
हाल ही में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रलय का उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की एक पहल डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपेन नेटवर्क पूरे बैंगलुरु शहर में 16 स्थानों पर उपभोक्ताओं के लिए अपना नेटवर्क खोल दिया है।
महत्वपूर्ण तथ्यः बैंगलुरु शहर में ओएनडीसी का बीटा टेस्ट प्लेटफॉर्म आधारित दृष्टिकोण के विकल्प के रूप में ई-कॉमर्स के लिए एक नेटवर्क एप्रोच को प्रचालनगत बनाने की दिशा में पहला प्रमुख कदम है।