16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक

  • 15 Jun 2026

12-13 जून, 2026 के दौरान भारत की अध्यक्षता में 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक का आयोजन इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया गया। इस बैठक में सदस्य देशों ने खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि, नवाचार एवं किसान कल्याण पर एक संयुक्त घोषणा-पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया।

  • ब्रिक्स देशों ने कृषि पारिस्थितिकी (Agroecology) एवं पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) पर उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क की स्थापना पर सहमति व्यक्त की।
  • इस पहल का प्रारंभिक समन्वय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (ICAR-Indian Institute of Farming System Research) द्वारा किया जाएगा।
  • यह नेटवर्क अनुसंधान, क्षमता निर्माण तथा ज्ञान-साझाकरण के माध्यम से जलवायु-अनुकूल एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देगा।