वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का निधन

  • 22 Dec 2020

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 21 दिसंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

  • वोरा दो बार (1985-88 और 1989) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे। वे राजीव गांधी की कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री तथा 1993-96 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
  • वोरा ने 16 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने अप्रैल 2020 तक, चार बार छत्तीसगढ़ का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व भी किया।