सामयिक
पुरस्कार/सम्मान:
ज्ञान चतुर्वेदी के उपन्यास ‘पागलखाना’ को व्यास सम्मान 2022
के.के बिरला फाउंडेशन ने 9 मार्च 2023 को प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को उनके व्यंग्य उपन्यास ‘पागलखाना’ के लिए 32वें व्यास सम्मान- 2022 देने की घोषणा की है। यह उपन्यास 2018 में प्रकाशित हुआ था।
- वर्ष 2021 में असगर वजाहत को उनके नाटक ‘महाबली’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया था।
- डॉ चतुर्वेदी को 2015 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- उनकी पहली पुस्तक ‘नरक-यात्रा’ जो भारत में चिकित्सा विज्ञान शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी।
- डॉ. चतुर्वेदी मध्य प्रदेश में एक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।
- 1991 में शुरू किया गया ‘व्यास सम्मान’ पिछले 10 वर्षों के दौरान हिंदी में प्रकाशित साहित्यिक रचना के लिए भारतीय नागरिक को दिया जाता है।
केके बिड़ला फाउंडेशन:- के के बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1991 में कृष्णकुमार बिड़ला ने की थी। इसका उद्देश्य साहित्य (विशेष रूप से हिन्दी साहित्य) और कलाओं के विकास को प्रोत्साहित करना है। 1991 में वार्षिक व्यास सम्मान की स्थापना की, जो एक भारतीय नागरिक द्वारा लिखित और पिछले दस वर्षों के भीतर प्रकाशित हिंदी साहित्य के एक शानदार टुकड़े को प्रदान किया जाता है। 4 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। केके बिड़ला फाउंडेशन ने इन पुरस्कारों के अलावा सरस्वती सम्मान, बिहारी पुरस्कार और व्यास सम्मान की स्थापना की।
RRR फिल्म के गीत ‘नाटू-नाटू' को ऑस्कर
13 मार्च 2023 को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्म-RRR के गीत ‘नाटू-नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है।
- फिल्म 'RRR' का गीत 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ था। यह ऑस्कर में नामांकित होने वाला पहला भारतीय गीत था।
- ‘नाटू-नाटू’ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में भारत का पहला ऑस्कर प्राप्त किया है।
- गीत के शब्द चंद्रबोस द्वारा लिखे गए हैं, एमएम कीरावनी द्वारा संगीत के साथ, इसे काल भैरव और राहुल सिपलीगंज द्वारा गाया गया है।
- इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स भी जीता था।
- भारतीय फिल्मों ने इस वर्ष के ऑस्कर में कुल तीन ऑस्कर नामांकित किए थे।
- भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’( The Elephant Whisperers) और 'ऑल दैट ब्रीथ्स' (All That Breathes) भी ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित किया गया था।
RRR फिल्म :- यह एसएस राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित तेलगु भाषा की फिल्म है। इसमें एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतन्त्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।
दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023
'द कश्मीर फाइल्स' को दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।
- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
विजेताओं की लिस्ट –
केटेगरी | विजेता |
बेस्ट फिल्म | द कश्मीर फाइल्स |
फिल्म ऑफ़ द इयर | आर आर आर |
बेस्ट एक्टर | रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा) |
बेस्ट एक्ट्रेस | आलिया भट्ट (गंगूभाई काठियायावाड़ी) |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर | वरुण धवन (भेड़िया) |
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस | विद्या बालन (जलसा) |
बेस्ट डायरेक्टर | आर बाल्की (चुप) |
वेस्ट सिनेमेटोग्राफर | पीएस विनोद (विक्रम वेधा) |
मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर | ऋषभ शेट्टी (कंटारा) |
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल | मनीष पॉल (जुगजुग जियो) |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल ) | सचेत टंडन (मैय्या मैनू – जर्सी) |
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) | नीति मोहन (मेरी जान – गंगूभाई काठियावाड़ी) |
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 फॉर आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन द फिल्म इंडस्ट्री | रेखा |
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 फॉर आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन द म्यूजिक इंडस्ट्री | हरिहरन |
बाफ्टा अवार्ड-2023
बाफ्टा अवार्ड में जर्मन फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ (All Quiet on the Western Front) ने सात अवार्ड जीते हैं।
- इस अवार्ड शो में आयरिश फिल्म ‘द बन्शीस ऑफ इनिशेरिन’ ने चार अवार्ड जीते हैं।
- बाफ्टा अवार्ड शो को हॉलीवुड के एकेडमी पुरस्कारों के समकक्ष माना जाता जाता है।
- भारतीय फिल्मों में शौनक सेन द्वारा निर्देशित ऑल दैट ब्रीथ्स (All That Breathes) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नामित किया गया था।
विजेताओं की लिस्ट :
बेस्ट फिल्म | ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट |
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म | द बंशीस ऑफ इनिशरिन |
अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ फिल्म | ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' |
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री | 'नवलनी' |
सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री | केट ब्लैंचेट, "टार" |
सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता | ऑस्टिन बटलर "एल्विस" |
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म | "गिलर्मो डेल टोरो पिनोचियो" |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट) |
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले | मार्टिन मैकडोनाग, "द बंशीज ऑफ इनिशरिन" |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | बैरी केघन, "द बंशीज ऑफ इनिशरिन" |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | एंजेला बैसेट, "ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर" |
एनटीपीसी को ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है।
- एनटीपीसी लिमिटेड ने छठी बार प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है।
- यह अवार्ड विश्व भर के छोटे व बड़े निजी, सार्वजनिक और गैर-लाभकारी संगठनों को प्रदान किया जाता है।
- एटीडी बेस्ट अवार्ड्स ऐसे संगठनों को मान्यता देता है, जो उद्यम में प्रतिभा विकास को प्रदर्शित करते हैं।
एनटीपीसी : एनटीपीसी लिमिटेड विद्युत मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है। यह 1975 में स्थापित किया गया था।
भारतीय संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी पुरस्कार
अमरीका के लॉसएंजिल्स में 65वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय संगीतकार रिकी केज ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है।रिकी तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं।
- स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए रिकी केज को यह पुरस्कार मिला है। संगीत एल्बम डिवाइन टाइड्स ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को समर्पित है।
- वर्ष 2022 में न्यू एज एल्बम और 2015 में विंड्स ऑफ समसारा के लिए भी रिकी को ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है।
- रिकी केज ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के और चौथे भारतीय हैं।
‘RRR’ फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड
राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में ‘RRR’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और 'नाटु नाटु' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है।
- 'RRR' का मुकाबला 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ।
- इससे पहले लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में इस फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।
- 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' में 'आरआरआर' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विज़ुएल इफेक्ट्स (वी. श्रीनिवास मोहन) और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटु नाटु) की श्रेणी में नामित थी।
‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार
भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू-नाटू’ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में 80वें गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड मिला है।
- इस गाने को लिखने वाले गीतकार-चंद्रबोस तथा गाने के गायक - काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज हैं।
- एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है।
RRR फिल्म :
यह एस एस राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। इसमें एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं।
यह 1920 दशक के दो भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के क्रांतिकारियों – अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवनी पर आधारित है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड :
यह अवॉर्ड हार्वर्ड फारेन प्रेस एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष लांस एंजिल्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) में जनवरी माह में प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य फिल्म-मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मान करना है। आस्कर के बाद यह फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवार्ड है।
घनश्यामदास बिड़ला सम्मान-2022 की घोषणा
प्रोफेसर नीलेश मेहता को वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु वर्ष 2022 का जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- यह पुरस्कार वायरलेस संचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
- यह पुरस्कार पाने वाले प्रो. मेहता 32वें व्यक्ति होंगे।
- प्रो. मेहता भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु में कार्यरत हैं।
- मेहता ने हरित ऊर्जा संचयन वायरलेस नेटवर्क, अवसरवादी चयन, स्पेक्ट्रम साझाकरण और नए विश्लेषणात्मक उपकरणों पर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीडी बिड़ला पुरस्कार
- इस पुरस्कार को 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया था।
- यह पिछले 5 वर्षों में उत्कृष्ट शोध के लिए भारत में रहने वाले और 50 वर्ष से कम आयु के एक भारतीय वैज्ञानिक को दिया जाता है।
- इसमें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार राशि प्रदान किया जाता है।
क्यूबा की एलिडा ग्वेरा को 'केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड'
28 दिसम्बर, 2022 को केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड की घोषणा की गयी है।
महत्वपूर्ण तथ्य :-
- यह अवार्ड क्यूबा की सोशल एक्टिविस्ट डॉ. एलिडा ग्वेरा (Dr. Aleida Guevara) को दिया गया है।
- यह अवार्ड केरल के मुख्यमंत्री द्वारा 5 जनवरी, 2023 को डॉ. एलिडा को प्रदान किया जायेगा।
- इस अवार्ड के साथ एक प्रशस्ति पत्र और $ 3,000 प्रदान किये जायेंगे।
- इस अवार्ड की शुरुआत के आर गौरी अम्मा की स्मृति में की गयी थी।
कौन है एलिडा ग्वेरा?
- डॉ. एलिडा ग्वेरा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता (human rights activist) है, जो क्यूबा में विकलांग बच्चों के रहने के लिए दो घरों का संचालन करती हैं। साथ ही घरेलू समस्याओं से जूझ रहे शरणार्थी बच्चों के लिए भी दो केन्द्रों का संचालन करती हैं।
- डॉ. एलिडा , क्यूबा के मेडिकल मिशन की एक सक्रिय सदस्य भी हैं, जो लैटिन अमेरिका में बच्चों के स्वास्थ्य प्रोफाइल को बेहतर करने का कार्य करता है।
केआर गौरी अम्मा के बारें में:
- के आर गौरी अम्मा भारत में वामपंथी आंदोलन की सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थीं।
- उन्होंने कुल 17 विधानसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें से 13 बार जीत हासिल की थी।
- उन्होंने 'आत्मकथा' (Atmakatha) नामक एक ऑटोबायोग्राफी प्रकाशित की थीं।
- उनकी ऑटोबायोग्राफी को वर्ष 2011 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।
- केआर गौरी अम्मा का निधन पिछले वर्ष 11 मई, 2021 को 102 साल की उम्र में हो गया था।