सामयिक

खेल समाचार :

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप जीता

भारतीय पहलवान मोहित कुमार ने 16 अगस्त, 2023 को पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप जीता।

  • मोहित कुमार ने जॉर्डन के अम्मान में रूस के एल्डार अखमादुदिनोव को 9-8 से हराया।
  • मोहित जूनियर विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बन गये हैं।
  • इससे पहले वर्ष 2001 में पलविंदर चीमा और रमेश कुमार तथा वर्ष 2019 में दीपक पुनिया ने अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय हॉकी टीम एफ.आई.एच की नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

भारतीय हॉकी टीम 13 अगस्त, 2023 को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एफ.आई.एच की नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

  • चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया।
  • यह दूसरी बार है जब भारतीय टीम एफआईएच रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची है।
  • भारतीय टीम ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद यह रैंकिंग प्राप्त की थी।

रैंकिंग में शीर्ष देश :-

  1. नीदरलैंड्स
  2. बेल्जियम
  3. भारत
  4. इंग्लैंड और
  5. जर्मनी

नीरज चोपड़ा विश्‍व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे

नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 28 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

  • यह चैंपियनशिप 19-27 अगस्त तक बुडापेस्ट में में आयोजित की जाएगी।
  • 28 एथलीट में से 15 पहली बार विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में शामिल होगें।
  • टीम की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआइ) की जगह खेल मंत्रालय ने की।
  • 20 वर्ष से कम आयु की पूर्व रजत पदक विजेता शैली सिंह इस चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।

प्रार्थना थोम्बारे ने टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में महिला डबल्स का खिताब जीता

प्रार्थना थोम्बारे ने रूस की अनास्तासिया तीखोनोवा के साथ स्पेन के बार्सिलोना में टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में महिला डबल्स का खिताब जीता।

  • प्रार्थना ने रूस की अनास्तासिया तीखोनोवा के साथ फाइनल में फ्रांस की एस्टेले कैसिनो और लातविया की डायना मार्सिंकेविका की जोड़ी को 3-6, 6-1, 10-7 से हराया।
  • प्रार्थना के लिए यह वर्ष का दूसरा और कुल मिलाकर 26वां खिताब है।
  • प्रार्थना ने 2014 में भी इंचियोन के एशियाई खेलों में सानिया मिर्जा के साथ कांस्य पदक जीता था।

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में 4 अगस्त,2023 को भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।

  • भारतीय टीम ने फाइनल में मैक्सिको की टीम को 229 के मुकाबले 235 अंक से हराया।
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की तिकड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 4 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

  • एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट, 70 वनडे और 75 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।
  • टेस्ट क्रिकेट में हेल्स ने 27.28 की औसत से 573 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे।
  • वनडे इंटरनेशनल में हेल्स ने 37.79 की औसत से 2,419 रन बनाए जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक है।
  • हेल्स ने टी20 इंटरनेशनल में 30.95 के औसत से 2,074 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 12 अर्धशतक है।

FIDE रैंकिंग में भारत के सर्वोच्च शतरंज खिलाड़ी बने डी गुकेश

किशोर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के दूसरे दौर में 3 अगस्त, 2023 को अजरबेजान के मिसरातदिन इस्कांद्रोव को हराया।

  • गुकेश इस जीत के साथ ही फिडे (Federation Internationale des Echecs) की लाइव विश्व रेटिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया।
  • गुकेश अब वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विश्वनाथन 10वें नंबर पर हैं।
  • गुकेश ने 2755.9 की लाइव रेटिंग तक पहुंचे और क्लासिक ओपन वर्ग में 9 वें स्थान पर पहुंच गए।
  • विश्वनाथन आनंद 2754.0 की रेटिंग के कारण वह 10 वें स्थान पर आ गए।
  • 1986 के बाद यह केवल दूसरी बार है जब आनंद को शतरंज रैंकिंग में भारत के शीर्ष स्थान से हटाया गया है।
  • इससे पहले 2016 में पी. हरिकृष्णन ने आनंद को शीर्ष स्थान से हटाया था।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में हेडर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 1 अगस्त, 2023 को हेडर के जरिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • रोनाल्डो ने अपना 145वां हेडर गोल किया। उन्होंने गर्ड मुलर का 144 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा ।
  • रोनाल्डो ने सऊदी अरब के रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग सलमान क्लब कप गेम में यूएस मोनास्टिर के खिलाफ यह उपलब्धि पाई।
  • प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ने के बाद रोनाल्डो जनवरी 2023 में अल नासर टीम में शामिल हो गए।

फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक हेडर बनाने वाले खिलाड़ी :-

  1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - 145
  2. गर्ड मुलर (जर्मनी) - 144
  3. कार्लोस सैंटिलाना (स्पेन) - 125
  4. पेले (ब्राजील) - 124

सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कोरिया ओपन जीता

बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 23 जुलाई, 2023 को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेन्स डबल्स का स्वर्ण पदक जीता।

  • चिराग और सात्विकसाईराज की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांटो को हराया।
  • सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने विश्व की दूसरे नंबर की जोड़ी चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग को हराया था।
  • सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस वर्ष इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीता था।

स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज

इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट की उपलब्धि प्राप्त करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने।

  • ब्रॉड ने यह उपलब्धि ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के दौरान प्राप्त की।
  • उन्होंने मैच के पहले दिन 600 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया।
  • यह उपलब्धि पाने वाले एकमात्र अन्य तेज गेंदबाज इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन हैं।
  • स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर हैं, जबकि जेम्स एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं।
Showing 11-20 of 479 items.