क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

प्रश्न: सीमेंट क्षेत्र के लिए कार्बन कैप्चर तकनीकों के विकास हेतु किस संगठन ने ट्रेसज़ेरो टेक्नोलॉजीज़ के साथ साझेदारी की?
उत्तर: राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद
प्रश्न: श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला समेकित जीवन-चक्र सहायता मॉडल विकसित करने हेतु किस सरकारी विभाग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
प्रश्न: दूध उत्पादकों और विक्रेताओं का पंजीकरण अनिवार्य करने संबंधी परामर्श हाल ही में किस प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया?
उत्तर: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)
प्रश्न: इसरो द्वारा हाल ही में परीक्षण किए गए लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) के ऊपरी क्रायोजेनिक चरण को कौन-सा इंजन संचालित करता है?
उत्तर: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन
प्रश्न: चुंबकीय अर्धचालकों में ऊष्मा के परिवहन के अध्ययन के दौरान क्रोमियम नाइट्राइड की पतली परतों में फोनॉन की आयु की जाँच के लिए किस प्रायोगिक तकनीक का उपयोग किया गया?
उत्तर: टेम्परेचर‑डिपेंडेंट इनएलास्टिक एक्स‑रे स्कैटरिंग
प्रश्न: वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: भारत मंडपम, नई दिल्ली में
प्रश्न: 11 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा ₹5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किस शहर में किया गया?
उत्तर: तिरुचिरापल्ली
प्रश्न: दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा प्रारम्भ की गई स्वच्छता निगरानी प्रणाली SMART का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: स्वच्छता मॉनिटरिंग एंड ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग टूल
प्रश्न: आधार की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए अपना पहला संरचित बग बाउंटी कार्यक्रम किस संगठन ने प्रारम्भ किया?
उत्तर: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
प्रश्न: भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के उद्देश्य से हाल ही में विज्ञापनों और अनुमोदनों से संबंधित नए दिशा-निर्देश किस प्राधिकरण ने जारी किए?
उत्तर: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण