अजय रात्रा दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच नियुक्त

  • 01 Apr 2021

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने 28 मार्च, 2021 को पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को लीग के आगामी 14वें संस्करण के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

  • 39 वर्षीय रात्रा ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और विजय हजारे ट्रॉफी में असम राज्य की टीम को कोचिंग दी। वह पूर्व में पंजाब राज्य टीम के कोच भी रह चुके हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स अंतिम संस्करण में उपविजेता थी। उसे फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।